फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rural health services derailed by contract workers' strike

संविदा कर्मियों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी

Thu, 02 Dec 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rural health services derailed by contract workers' strike
सीएमओ कार्यालय पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी।
सीएमओ कार्यालय में दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन

आवश्यक सेवाएं जारी रखने के लिए सीएमओ ने लिखा पत्र
लखीमपुर खीरी। संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी होती जा रही हैं। हालांकि इस संबंध में सीएमओ ने पत्र जारी कर जरूरी सेवाएं किसी भी परिस्थिति में सुचारू रूप से जारी रखने का आदेश जारी किया है।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के समस्त संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर योजनाएं तक लड़खड़ाने लगी हैं। संविदा डॉक्टर से लेकर एएनएम, स्टाफ नर्स, आशा वर्कर व संगिनी सहित तमाम कर्मचारी सीएमओ कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। संविदा कर्मियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगें मान नहीं लीं जातीं तब तक धरना निरंतर जारी रहेगा। उधर, धरना स्थल पर दिन पर दिन प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले दिन करीब 250 कर्मचारी धरना स्थल पर मौजूद रहे। वहीं दूसरे दिन बुधवार को संख्या करीब सात सौ तक रही। इनकी बढ़ती संख्या के कारण जिले से लेकर सीएचसी पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं और योजनाएं प्रभावित होने लगी हैं।
विज्ञापन

वहीं योजनाओं से संबंधित भुगतान भी लटक गया है।
जिलाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, डैम सतपाल सिंह, डीपीएम अनिल यादव, महामंत्री देवेंद्र नाथ पांडे, देवनंदन श्रीवास्तव, सुष्मिता वर्मा, प्रज्ञा, शहनाज, डॉ. केके भार्गव, डॉ. पूनम, महिमा, मीना मिश्रा, इफ्तिखार खान, दीपिका, रवि श्रीवास्तव सहित तममा संविदा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला व महिला अस्पताल में मरीजों को दिक्कतें बढ़ीं
संविदा डॉक्टरों के ओपीडी न करने से जिला एवं महिला अस्पताल में मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। इससे नियमित डॉक्टरों के ओपीडी का बोझ बढ़ने लगा है। एक तो नियमित डॉक्टर कम हैं, दूसरे संविदा डॉक्टरों के हड़ताल पर होने से मरीजों को दिखाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है।

जिला अस्पताल का बंद रहा फ्लू वार्ड
संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते जिला अस्पताल का फ्लू वार्ड बंद रहा। कोरोना काल में यह वार्ड बना था। इसमें संविदा डॉक्टरों की ड्यूटी लगी थी, जो अब तक गैर राज्यों से आए एवं सर्दी, जुकाम बुखार पीड़ितों को इलाज करते थे। मगर, मंगलवार से शुरू हुई हड़ताल के चलते फ्लू वार्ड बंद है।

हड़ताल के चलते टीकाकरण प्रभावित
हड़ताल का प्रभाव कोरोना टीकाकरण पर दिखने लगा है। संविदा एएनएम के हड़ताल पर चले जाने से कोरोना वैक्सीनेशन में व्यवधान पड़ गया। निर्धारित लक्ष्य पाने के लिए जिला अस्पताल में दो केंद्र बनाए थे, लेकिन हड़ताल के कारण ही केंद्र पर वैक्सीन लग रही है। इससे लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

संविदा कर्मियों की हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं पर पड़ने लगा है। ओपीडी से लेकर विभागीय काम भी प्रभावित हो रहे हैं। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसके लिए आवश्यक सेवाएं जारी रखने को पत्र लिखा है। - डॉ. शैलेंद्र भटनागर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed