{"_id":"66faffaecb62eee48b039724","slug":"rumor-of-tiger-attack-on-young-man-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-130134-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: युवक पर बाघ के हमले की अफवाह ने छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: युवक पर बाघ के हमले की अफवाह ने छकाया
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और वन कर्मियों की टीम लगी ग्रामीणों की भीड़। ग्रामीण
ममरी। बाघ के युवक को गन्ने के खेत में खींचने की अफवाह ने पुलिस और वनकर्मियों को खूब छकाया। अफवाह के चलते वनकर्मी और पुलिस करीब तीन घंटे तक परेशान रहे।
ममरी क्षेत्र के गांव मूड़ा अस्सी में सोमवार सुबह साइकिल से गोला पढ़ने जा रही हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कपरहा निवासी कक्षा-11 की एक छात्रा ने यह कह दिया कि उसकी आंखों के सामने बाघ एक युवक को गन्ने के खेत में खींच ले गया है। देखते ही देखते यह खबर क्षेत्र में फैल गई। सूचना पर गोला और हैदराबाद थाने के पुलिस रेंजर नरेश पाल सिंह, मूड़ा अस्सी के पास मौके पर पहुंच गए। थर्मल ड्रोन की मदद से गन्ने के खेत में कांबिंग शुरू कर दी गई।
कांबिंग का सिलसिला करीब तीन घंटे जारी रहा। रेंजर नरेशपाल सिंह ने बताया कि गन्ने में बाघ या लड़के की लोकेशन नहीं मिली है। न कहीं बाघ के पगचिह्न मिले हैं। ग्रामीणों से भी किसी युवक के लापता होने की सूचना नहीं मिली है। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद थक हारकर पुलिस और वनकर्मी वापस चले गए।