फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rudra Puja is away from all the disorder in humans

रुद्र पूजा से दूर होते है मनुष्यों के सभी विकार

Tue, 26 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rudra Puja is away from all the disorder in humans
पूजा - फोटो : अमर उजाला
आर्ट आफ लिविंग ने कराई श्रावण रुद्र पूजा
विज्ञापन

आर्ट आफ लिविंग फाउंडेशन के लखीमपुर खीरी केंद्र ने नसीरुद्दीन मौ
जी भवन में सामूहिक श्रावण रुद्र पूजा का आयोजन किया। इसमें बंगलुरू से आए वेद पुरोहितों अमित तिवारी और विशाल पांडेय के मंत्रोच्चारण के बीच स्वामी श्याम कुमार ने भगवान शंकर की विधि विधान से पूजा की। पूजा में शहर के अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। इसके अलावा काशीनगर और महेवागंज में भी रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। 
पूजा का शुभारंभ आर्ट आफ लिविंग के स्वामी श्याम कुमार ने गुरु पूजा से किया। आर्ट आफ लिविंग के स्वयंसेवक गट्टू सिंह ने मौजूद यजमानों को जल पुष्प और अक्षत देकर संकल्प कराया। वेद पुरोहित अमित तिवारी और विशाल पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच स्वामी श्याम कुमार ने विधि विधान से भगवान शंकर की पूजा की। 
विज्ञापन

डॉ. अशिता अग्रवाल और उनके परिवारीजन रश्मि कपूर, प्रतीक सिंह, नूपुर सिंह, दीपा पांडेय, कपिल मनार, नीति अग्रवाल, राम प्रकाश मिश्रा, शिव प्रकाश दुबे, अंजू गुप्ता, विनोद कुमार चोपड़ा, शांभवी सिंह और ऋतु वर्मा ने संकल्प लेकर पूजन में यजमान के रूप में सहभागिता की। पूजा स्थल की व्यवस्था और अलंकरण का काम अमित रस्तोगी और विनय कुमार पांडेय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी श्याम कुमार ने बताया कि रुद्र का अर्थ है शिव अर्थात कल्याणकारी और पूजा का अर्थ है पूर्णता प्रदान करने वाली। इस प्रकार रुद्र पूजा मनुष्य के विकारों-काम क्रोध, लोभ, मोह, ईष्र्या, द्वेष, चिंता और तनाव आदि को दूर कर पूर्णता प्रदान करती है। पूरी श्रद्धा और लगन से इस पूजा का संकल्प करने वाले की 346 तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। पूजा के बाद स्थानीय शिक्षक महेश चंद्र जायसवाल, सुगंध सेठ, सोन सेठ ने भगवान शंकर के भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed