फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RTE: Admission done on four hundred seats so far

आरटीई : अभी तक चार सौ सीटों पर हुआ प्रवेश

Fri, 11 Apr 2025 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
RTE: Admission done on four hundred seats so far
लखीमपुर खीरी। आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत अब तक चार सौ बच्चों को प्रवेश मिल सका है। शेष की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा सीटों पर बच्चों को प्रवेश मिले, इसके लिए एक दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने लगे थे। पहले चरण में 835 अभिभावकों ने आवेदन किए थे। इसमें चार सौ से अधिक बच्चों बच्चे पात्र पाए गए थे। दूसरे चरण में विभाग को 728 आवेदन मिले थे, इसमें से 383 आवेदनों को अपात्र कर दिया गया था। वहीं 345 आवेदन पात्र मिले थे।
इनमें से 279 अभिभावकों के बच्चों को स्कूलों में सीटें भी एलॉट की गई थीं, जबकि 66 बच्चों को सीटें आवंटित नहीं हो सकी थीं। इधर, तीसरे चरण में कुल 471 आवेदन मिले थे, इसमें से 233 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया था। वहीं 238 आवेदन स्वीकृत हुए थे। लॉटरी के सापेक्ष 217 बच्चों को सीटें आवंटित कर दी गईं। वहीं 21 बच्चों को सीटें नहीं आवंटित की जा सकी हैं।
विज्ञापन

एक मार्च से 19 मार्च तक चले चौथे चरण में विभाग को कुल 442 आवेदन मिले थे। इसमें से भी आधे से ज्यादा आवेदनों को अपात्र बताया गया था।
इस योजना के लिए जिले में 825 स्कूलों में 5387 सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि इन योजना के तहत करीब 400 से अधिक बच्चों ने विभिन्न स्कूलों में प्रवेश ले लिया है। बाकी अन्य अभिभावकों से जल्द से जल्द प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed