फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rs returning honesty shown by Naeem

रुपये लौटाकर नईम ने दिखाई ईमानदारी

Wed, 21 Dec 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो सिकंद्राबाद। Updated Wed, 21 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rs returning honesty shown by Naeem
मिसाल कायम - फोटो : अमर उजाला
 रास्ते में पड़े मिले दस हजार रुपये मालिक को लौटाकर बैटरी मिस्त्री ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। क्षेत्र में उसकी काफी प्रशंसा हो रही है। मितौली क्षेत्र के परसेहरा (मदारपुर) निवासी राकेश विश्वकर्मा मंगलवार को गोला की एक बैंक से दस हजार रुपये निकाल कर सिकंद्राबाद आया था। कस्बे में ही उसके रुपये कहीं गिर गए। 
विज्ञापन

दस हजार रुपये गिरने से राकेश परेशान हो उठा। उसने काफी देर तक रुपये तलाश किए और लोगों से पूछताछ भी की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच यह रुपये एक बैट्री मिस्त्री सिकंद्राबाद निवासी नईम को मिले। उसने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज नंद कुमार यादव को दी। इधर राकेश भी रुपये तलाश करता हुआ पुलिस चौकी पहुंच गया। चौकी प्रभारी ने नईम को बुलाकर उसे रुपये वापस दिला दिए। राकेश अपने खोये रुपये पाकर खुशी से फूला नहीं समाया। उसने नईम की ईमानदारी की जमकर तारीफ करते हुए उसे धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed