फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rs 32.75 crore approved for Shankarpur-Khajuria Baua road

Lakhimpur Kheri News: शंकरपुर-खजुरिया बौआ मार्ग के लिए 32.75 करोड़ स्वीकृत

Fri, 23 Feb 2024 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rs 32.75 crore approved for Shankarpur-Khajuria Baua road
जितिन प्रसाद
लखीमपुर खीरी। एक दिन पहले श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में 128 करोड़ की सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र की शंकरपुर-खजुरिया बौआ मार्ग के लिए 32.75 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। 16 किमी लंबे इस मार्ग को तीन से सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे दो दर्जन गांवों के हजारों लोगों और किसानों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए दो फरवरी को हुई व्यय समिति की बैठक में मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद ने बताया कि अन्य जिला मार्ग श्रेणी का यह मार्ग गोला-शाहजहांपुर मार्ग (राज्यमार्ग सं.-93) के किमी 35 से दायीं ओर से निकलकर शंकरपुर चौराहा, ग्राम शंकरपुर, फरेंदा, पटना, खजुरिया, मोहम्मदपुर कामी, बौआ होते हुए मैगलगंज-बरबर-मोहम्मदी, पुवायां-पूरनपुर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 730ए) के किमी 37 से मिलता है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि यह मार्ग राज्यमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने के कारण काफी महत्वपूर्ण है। गन्ना सत्र में मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन होने से यातायात बाधित होने की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

इस मार्ग का ज्यादातर हिस्सा मंडी परिषद से हस्तांतरित होकर लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व में आया है। इसके अलावा गोला-शाहजहांपुर मार्ग (राज्यमार्ग सं 93) से मोहम्मदी तक पहुंचने के लिये भी सुगम रास्ता है। अगले एक महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दिसंबर 2024 तक काम को पूरा कराने की तैयारी है। मार्ग बन जाने से पर्यटन के लिहाज से भी लोगों को पीलीभीत-शाहजहांपुर-दिल्ली आदि जगहों पर जाने में सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed