{"_id":"6873fdf41f3ef4705b08ffe4","slug":"route-diversion-roadways-bus-fares-will-not-increase-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-150520-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन : नहीं बढ़ेगा रोडवेज बसों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन : नहीं बढ़ेगा रोडवेज बसों का किराया
विज्ञापन
लखीमपुर/गोला गोकर्णनाथ। गोला में सावन मेला को लेकर रोडवेज बसों का रूट डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन से लंबा फेर होने से अफसर किराया बढ़ाने पर मंथन कर रहे थे, लेकिन बाद में किराया न बढ़ाने का फैसला लिया। किराया न बढ़ने से यात्रियों को राहत रहेगी। वाहनों का रूट डायवर्जन 48 घंटे के लिए किया गया है।
गोला में सावन मेला के मद्देनजर शनिवार रात 11 बजे से सोमवार रात 11 बजे तक यानी 48 घंटों के लिए वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया है। वैसे तो लखीमपुर और गोला की दूरी महज 35 किलोमीटर है, जिसे तय करने में 45 मिनट से एक घंटा लगता है, लेकिन रूट डायवर्जन के चलते यह बसें मोहम्मदी बाइपास पर बनाए गए स्थायी बस अड्डे से सिकंराबाद होकर निकाली जाएंगे, जिसकी दूरी 70 किलोमीटर से अधिक है। वहीं समय भी दोगुना लगेगा। यह व्यवस्था केवल बसों के लिए है। ट्रक सहित अन्य वाहन का रूट अलग है।
लखीमपुर से शाहजहांपुर, खुटार, पीलीभीत जाने वाले वाहन महेवागंज, सुंदरवल, बिजुआ, भीरा, मैलानी, खुटार और शाहजहांपुर, पीलीभीत, खुटार से लखीमपुर जाने वाले वाहन पुवायां, खुटार, मैलानी, भीरा, बिजुआ, सुंदरवल, महेवागंज होते हुए निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
बहराइच से पीलीभीत की ओर जाने वाले वाहन सिसैया, धौरहरा, ढखेरवा, निघासन, पलिया, मैलानी, खुटार होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। अगर बाढ़ की स्थिति बनती है तो राजापुर चौराहा लखीमपुर से मनिकापुर तिराहा, सिकंदराबाद होते हुए वाहन निकाले जाएंगे। यही मार्ग पीलीभीत-शाहजहांपुर से बहराइच जाने वाले वाहनों पर भी लागू रहेगा। यह रूट डायवर्जन सावन भर प्रत्येक सोमवार को होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर लागू रहेगा। अन्य दिनों में वाहन पुराने मार्गों से जाएंगे।
रोडवेज बस अड्डा अस्थायी रूप से किया शिफ्ट
सावन में गोला में शिवभक्तों की भीड़ अधिक रहती है। इसको लेकर गोला रोडवेज बस अड्डे का संचालन मोहम्मदी रोड बाइपास चौराहा स्थित सत्य प्रकाश अग्रवाल राइस से किया जाएगा। यह व्यवस्था सोमवार शाम तक लागू रहेगी। मंगलवार से रविवार अपराह्न तक बस अड्डा पुराने स्थान से ही संचालित होगा।
लखीमपुर खीरी नहीं जा सकेंगे वाहन
पसगवां। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया जा रहा है। थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर ने बताया कि मोहम्मदपुर, ताजपुर, जंगबहादुरगंज, कुतुबापुर, चंदिला चौराहे से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। कोई भी बड़ा वाहन लखीमपुर खीरी की ओर नहीं जाएगा। कांवड़ यात्रियों और उनके साथ के वाहन और यात्रियों के वाहन आ-जा सकेंगे। थाना प्रभारी रविंद्र सोनकर ने बताया कि रूट डायवर्जन की व्यवस्था रविवार रात बारह बजे से लागू हो जाएगी। संवाद