फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Route diversion increased the distance of vehicles, one hour journey took two hours

Lakhimpur Kheri News: रूट डायवर्जन ने वाहनों की बढ़ाई दूरी, एक घंटे का सफर दो घंटे में

Sat, 12 Apr 2025 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Route diversion increased the distance of vehicles, one hour journey took two hours
हाईवे खुलने के बाद निकलते वाहन। संवाद
लखीमपुर खीरी। हनुमान जन्मोत्सव पर पदयात्रा के कारण शहर में यातायात डायवर्ट किया गया। डायवर्जन के चलते संकटा देवी मंदिर से गुलरी पुरवा हनुमान मंदिर तक वाहनों के लिए हाईवे बंद रहा। रूट डायवर्जन शनिवार सुबह चार से रात 11 बजे तक था, लेकिन राहत मिलने के बाद शाम पांच बजे रूट खोल दिया गया। लखीमपुर से ओयल तक हाईवे बंद होने से सीतापुर-लखनऊ जाने वाले वाहनों को लंबा फेर लगाना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीतापुर-लखनऊ जाने वाले वाहन छाउछ चौराहे से बेहजम, कस्ता, मितौली होकर निकले। वहीं कुछ वाहन खीरी टाउन व लहरपुर होकर गुजरे। पलिया-निघासन, सिंगाही, संपूर्णानगर से आने वाले वाहनों की शहर में इंट्री नहीं दी गई। यह सभी वाहन महेवगंज बाइपास से छाउछ चौराहा होकर निकाले गए।
विज्ञापन

सैधरी बाइपास से शहर की तरफ मेला मैदान की बसों को छोड़कर अन्य बड़े वाहन नहीं आने दिया गया। बहराइच की ओर से राजापुर व रामापुर की ओर से आने वाले वाहनों को एलआरपी की ओर नहीं जाने दिया गया। सीतापुर-लखनऊ जाने वाले वाहनों को खीरी टाउन, जबकि गोला, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली की की ओर जाने वाले वाहनों को सिसैया, धौरहरा, ढखेरवा, निघासन होते हुए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
50 किलोमीटर की जगह चलना पड़ा 80 किमीलखीमपुर से सीतापुर की दूरी करीब 50 किलोमीटर है, जिसका सफर मात्र एक घंटे का है। लेकिन रूट डायवर्जन होने से वाहन बेहजम होकर निकाले गए। ऐसे में दूरी 70 से 80 किलो मीटर बढ़ने के साथ ही एक घंटे का समय दो घंटे में तय हो सका। इधर, ओयल में बेहजम तिराहे से वाहनों को रूट डायवर्जन था, जिसकी वजह वहां पर जाम की स्थिति नजर आई।
-----------
शाम पांच बजे खुल गया रूट
रूट डायवर्जन भले ही सुबह चार से देर रात 11 बजे तक लागू किया गया था, लेकिन पदयात्रा शांतिपूर्ण निपट जाने और दोपहर बाद भीड़ कम होने से शाम पांच बजे रूट खोल दिया गया। लखीमपुर से ओयल होकर सभी छोटे-बड़े वाहन निकलने लगे।

------------
एबुलेंस और डॉक्टरों के वाहनों के आवागमन की रही छूट
लखीमपुर से ओयल तक भले ही हाईवे बंद रहा, लेकिन एबुलेंस और डॉक्टर के वाहनों को आवागमन जारी रहा, ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। ओयल में जिला अस्पताल होने की वजह से इसका विशेष ध्यान रखा गया। हालांकि शनिवार को अवकाश के चलते हॉफ-डे था, जिसकी वजह से कम मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed