फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   route diversion in Lakhimpur due to CM Yogi Adityanath election rally

UP Nikay Chunav: लखीमपुर में CM योगी की चुनावी सभा को लेकर पुलिस सतर्क, जारी किया रूट डायवर्जन

Thu, 27 Apr 2023 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 06:22 PM IST
सार

सीएम योगी की जनसभा से एक दिन पहले ही आईजी तरुण गाबा ने शहर में डेरा डाल दिया। उन्होंने शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन
route diversion in Lakhimpur due to CM Yogi Adityanath election rally
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर में शुक्रवार को जीआईसी मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इसमें पार्किंग, रोडवेज बसों के संचालन के दिशा निर्देश जारी किये गए हैं। रोडवेज बसें भी अब अड्डे तक नहीं आएंगी। बसों को दूसरे रूट से निकाला जाएगा। 

विज्ञापन


सीएम योगी की जनसभा से एक दिन पहले ही आईजी तरुण गाबा ने शहर में डेरा डाल दिया। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि शहर में पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इसमें एक वीवीआईपी व वीआईपी पार्किंग बनाई गई है। दो रूट डायवर्जन बनाए गए हैं। जबकि, सौजन्या तिराहा, हीरालाल धर्मशाला, ईसाई कब्रिस्तान, विकास भवन के सामने बैरियर लगाए गए हैं।

विज्ञापन

पार्किंग

1- मंडी समिति परिसर राजापुर:- रामापुर, खीरी, ओयल, गोला, बेहजम की ओर से आने वाले छोटे चार पहिया वाहन व बसें मण्डी समिति परिसर राजापुर में पार्क करायी जाएंगी ।
2- बिलोबी हाल- निघासन व पलिया की ओर से आने वाले सभी छोटे चार पहिया वाहन मेला मैदान, इमली तिराहा होते हुए बिलोबी हाल में पार्क कराये जाएंगे। पार्किंग भर जाने के पश्चात वाहनों को पुराना एसपी बंगला में पार्क कराया जाएगा।
3- पुराना एसपी बंगला- निघासन व पलिया की ओर से आने वाले सभी बसों को मेला मैदान, इमली तिराहा होते हुए पुराना एसपी बंगला में पार्क कराए जाएंगे।
4- वीवीआईपी पार्किंग विकास भवन- वीवीआईपी वाहनों की पार्किंग विकास भवन परिसर में करायी जाएगी। वीवीआईपी पार्किंग भर जाने के बाद सभी वाहनों को कम्फर्ट-इन होटल के बगल में पार्क कराया जाएगा।
5- वीआईपी पार्किंग होटल कम्फर्ट-इन के पास में वीवीआईपी पार्किंग भर जाने पर सभी वाहनों को कम्फर्ट-इन होटल के पास में पार्क कराया जायेगा ।

रूट डायवर्जन

1- राजापुर से शहर की तरफ ने वाले वाहन सौजन्या तिराहा, डीसी रोड, नौरंगाबाद तिराहा, शाहपुरा कोठी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।
2- एलआरपी, गोला की ओर से आने वाले वाहन जिन्हे रोडवेज व राजापुर की ओर जाना है वह हीरालाल धर्मशाला से सदर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।
विज्ञापन

बस अड्डे तक नहीं आएंगे रोडवेज बसें 

मुख्यमंत्री की जनसभा के कारण रोडवेज बसें भी अब अड्डे तक नहीं आएंगी। एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री की रैली के दौरान शुक्रवार को सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक रोडवेज बसों का संचालन राजापुर एवं एलआरपी चौराहे से होगा। यात्रियों को बसें राजापुर एवं एलआरपी से ही मिलेगीं। 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में चालक परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। एआरएम ने बताया कि राजापुर से ऐरा, धौरहरा, रूपैइडिहा, लगुचा, लहरपुर के लिए बस संचालन होगा और एलआरपी से गोला, शाहजहांपुर, बरेली, सीतापुर व लखनऊ के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed