फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rotary clubs elect Officials assumed office

रोटरी क्लब के नवनिर्वाचित  पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार

Fri, 22 Jul 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Fri, 22 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rotary clubs elect Officials assumed office
पद ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अतिथि ने नए प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

रोटरी क्लब पलिया मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह सर्वेंट ऑफ इंडिया सोसायटी आश्रम पद्धति विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट गर्वनर डॉ. प्रमोद ने पदभार ग्रहण कराया और नए प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
इसमें डिस्ट्रिक्ट गर्वनर डॉ. प्रमोद ने रोटरी क्लब और सर्वेंट ऑफ इंडिया सोसायटी की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने पलिया क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की। मंडल की प्रथम महिला प्रेमलता ने क्लब के भावी कार्यक्रमों की सफलता की उम्मीद जताई। स्कूली बच्चों को गवर्नर ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को पूर्व अध्यक्ष सुहावनी शुक्ला, असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर शैलेंद्र कुमार, अध्यक्ष अंकुर गोयल, विजय महेंद्रा आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर चांद कुमार जैन, तेजपाल सिंह, राजेंद्र वर्मा, गगन मिश्रा, अशोक गर्ग, रमेश गुप्ता, प्रशांत बरनवाल, प्रिंस गर्ग, डीके श्रीवास्तव, आशीष, पंकज गुप्ता, विनोद गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
पौधे भी रोपे
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने यहां पौधे भी रोपे और लोगों को पेड़ों के महत्व को बताते हुए अधिक से अधिक पौधे रोपने के लिए प्रेरित भी किया। कहा कि हरियाली से ही वातावरण संतुलित रह सकता है। सभी ने पौधरोपण का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed