फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roster of seven hours power cut released

Lakhimpur Kheri News: सात घंटे बिजली कटौती का रोस्टर जारी

Thu, 12 Sep 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roster of seven hours power cut released
लखीमपुर खीरी। रीवैंप योजना के तहत शहर में पुराने व जर्जर तारों को बदलकर उसकी जगह बंच लाइन डाली जानी है। विभाग ने 13 से 20 सितंबर तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती का रोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते पानी सहित अन्य व्यवस्था कर लें, ताकि दिक्कत न हो। लखीमपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मोहल्ला शिवपुरी कॉलोनी, मेला मैदान रोड, मंडी गेट के पास, जेल रोड, गोटैयाबाग, नौरंगाबाद, दुर्गा मंदिर काशीनगर, डीसी रोड की आपूर्ति सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। इसी तरह 14 सितंबर को बृज भवन, पुलिस लाइन, खीरी रोड, नहर भंसड़िया, ईदगाह, अनूप शुक्ला ट्रांसफार्मर के पास, शहपुरा कोठी नाले के पास आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

15 सितंबर को मलेरिया ऑफिस नौरंगाबाद, दुर्गा मंदिर काशीनगर, शिवपुरी कॉलोनी, कृष्णा टॉकीज, जेल रोड, खीरी रोड, गोटैयाबाग, डीसी रोड, और 17 तो शिव कॉलोनी, बृज भवन, मेला मैदान रोड, ईदगाह, शुक्ला ट्रांसफार्मर रामापुर रोड, जेल के सामने, मंडी गेट के पास, कचहरी की बिजली बाधित होगी। 18 को नहर भंसड़िया, शिवपुरी कॉलोनी, कृष्णा टॉकीज, मलेरिया आफिस नौरंगाबाद, दुर्गा मंदिर काशीनगर, पुलिस लाइन, शहपुरा कोठी नाले पर, 19 सितंबर को प्रधान चक्की के पास, बृज भवन, मेला मैदान रोड, ईदगाह, अनूप शुक्ला ट्रांसफार्मर के पास, जेल के सामने, खीरी रोड, डीसीरोड और 20 सितंबर को अंकित मसाले के पास, कमला कांत के पास, कृष्णा टॉकीज, नौरंगाबाद, दुर्गा मंदिर के पास काशीनगर, हजारी नेता के पास शहपुरा कोठी, खीरी रोड की बिजली सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed