{"_id":"682a25e3b46db981850b3a83","slug":"roster-for-two-hours-power-cut-for-six-hours-consumers-in-trouble-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-146130-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो घंटे का रोस्टर, बिजली काटी छह घंटे, उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो घंटे का रोस्टर, बिजली काटी छह घंटे, उपभोक्ता बेहाल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने हर किसी को परेशान कर दिया है। रविवार सुबह दो घंटे कटौती का रोस्टर था, लेकिन सप्लाई चार से छह घंटे तब बाधित रही है। सुबह के समय सप्लाई न मिलने से उपभोक्ताओं के आगे पानी का संकट रहा।
रीवैंप योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों के चलते उपकेंद्र गढ़ी और उपकेंद्र नई बस्ती सुबह छह से आठ बजे तक कटौती का रोस्टर जारी किया गया। रोस्टर के अनुसार निगम ने सुबह छह बजे बिजली तो काट दी, लेकिन समय पर चालू नहीं कर सका। संतोषपुरम, भटनानगर कॉलोनी, आयोध्यापुरी, गोकुलपुरी, शांतिनगर, हाथीपुर उत्तरी, शिवपुरी, निर्मलनगर आदि मोहल्लों में दोपहर 12 बजे के बाद सप्लाई मिल सकी।
वहीं, मोहल्ला शास्त्री नगर, अर्जुनपुरवा, कपूरथला, इमली चौराहा आदि मोहल्लों की सप्लाई सुबह 10 बजे शुरू हो गई थी। रविवार सुबह चार से छह घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ता गर्मी से तो परेशान हुए। साथ ही पानी की सबसे बड़ी किल्लत हो गई। लखीमपुर डिविजन के एक्सईएन शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली कटौती की सूचना उपभोक्ताओं को पहले ही दी दी गई थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
सुंदरपुरम के लोगों ने 14 घंटे झेला बिजली संकट
ईदगाह पावर हाउस के सुंदरपुरम के लोग शनिवार रात से रविवार सुबह तक परेशान रहे। मोहल्लावासियों ने बताया कि शनिवार रात आठ बजे एक फेस उड़ गया था। उसी समय विभाग में फोन कर सूचना दी, लेकिन कोई भी नहीं पहुंचा। पूरी रात एक फेस आने से बिजली संकट रहा, जिसकी वजह से नींद पूरी नहीं हो सकी। सुबह एसडीओ के नंबर पर फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं उठाया। काफी प्रयास के बाद रविवार सुबह 10 बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी।