फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roster cuts, tripping left consumers in a fix

Lakhimpur Kheri News: रोस्टर कटौती, ट्रिपिंग से उपभोक्ता रहे बेहाल

Sat, 10 Aug 2024 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Roster cuts, tripping left consumers in a fix
सप्लाई को जोड़ता हुआ कर्मचारी: स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। नगर के छह मोहल्लों में सात घंटे की रोस्टर कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। वहीं कुछ इलाकों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

रीवैंप योजना के तहत शनिवार को ब्रिज भवन के पास, शिवपुरी काॅलोनी, सब्जी मंडी के पास, नहर भंसरिया, रघुनाथ अस्पताल के पास, साड़ी हाउस के पास बंच लाइन बिछाने का काम चला। यहां सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। सात घंटे की कटौती उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी। लोगों के घरों में पानी खत्म हो गया। गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल रहा।
विज्ञापन

गढ़ी उपकेंद्र के सिवालापुरवा सहित कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। छाउछ बिजली घर के पटेल नगर में दो से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। नई बस्ती के राजाजीपुरम में वोल्टेज कम होने की वजह से पंखा, फ्रीज, कूलर आदि नहीं चल सके। जंपर कटने की वजह से क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




दस साल पुराने उपकरणों के सहारे पलिया उपकेंद्र
- बढ़ चुका कई गुना लोड, आए दिन खराब हो रहे उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पलियाकलां। पलिया समेत आसपास के इलाके को बिजली की आपूर्ति करने वाले उपकरण अब पुराने हो चले हैं। करीब दस साल पहले लगे यह उपकरण अब लोड झेल नहीं पा रहे। आए दिन इनमें खराबी आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पलिया विद्युत उपकेंद्र में वर्ष 2024 में उपकरण लगे थे, उस दौरान लोड काफी कम होता था। धीरे-धीरे लोड बढ़ता रहा और उपकरण वही रहे। व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने बताया कि जब तक पलिया में उपकरण अपग्रेड नहीं होंगे तबतक उपभोक्ताओं को इसी तरह समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी विधायक रोमी साहनी के अलावा विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर उपकरण अपग्रेड करने की मांग करेंगे। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि पुराने उपकरणों के सहारे चल रही बिजली व्यवस्था से लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही उपकेंद्र को अपग्रेड कराने का प्रयास करेंगे।

सप्लाई को जोड़ता हुआ कर्मचारी: स्रोत सोशल मीडिया

सप्लाई को जोड़ता हुआ कर्मचारी: स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed