फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   roof of the marriage lawn collapsed due to the firecrackers explosion in Lakhimpur kheri

लखीमपुर में धमाकों से दहला ये गांव: बरातघर की छत ढही, दो कारें क्षतिग्रस्त; आधी रात ग्रामीणों की उड़ गई नींद

Wed, 30 Aug 2023 12:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 12:32 PM IST
सार

गांव बरखेरियाजाट स्थित अतुल मैरिज लॉन में मंगलवार रात एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे मैरिज लॉन में बने भवन की छत गिर गई। दो कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया गया है कि मैरिज लॉन में रखे पटाखों में धमाके हुए थे। 

विज्ञापन
roof of the marriage lawn collapsed due to the firecrackers explosion in Lakhimpur kheri
धमाके से मैरिज लॉन की छत ढही, कार क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी की पुलिस चौकी जंगबहादुरगंज क्षेत्र के गांव बरखेरियाजाट स्थित अतुल मैरिज लॉन में मंगलवार रात पटाखों में तेज धमाका हुआ। इसके बाद करीब 20 मिनट तक पटाखे फटते रहे, जिससे पूरा गांव दहल गया। लोगों की नींद उड़ गई। धमाके होने से मैरिज लॉन की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। मैरिज लॉन में पटाखों के विस्फोट से दो कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार को रात लगभग दस बजे बिजली की स्पार्किंग से आग लग गई, जिससे आग धीरे धीरे मैरिज लॉन में रखे पटाखों में लग गई। इससे जोरदार विस्फोट हुआ। लगभग बीस मिनट तक पटाखे के विस्फोट की आवाज आती रही। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर कोतवाली और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच कर रही है कि मैरिज होम में पटाखें क्यों रखे गए थे। 

विज्ञापन

18 अगस्त को यहां हुआ था धमाका 

इससे पूर्व जंगबहादुरगंज कस्बे में 18 अगस्त की सुबह एक मकान में तेज धमाका हुआ था, जिससे पूरा मकान धराशायी हो गया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई थी, जबकि सात लोग घायल हुए थे। पुलिस का कहना था कि धमाका गैस सिलिंडर फटने से हुआ था, जबकि ग्रामीण इसे बारूदी विस्फोट बता रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed