फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rojedar killed by attacking with sharp weapon

Lakhimpur Kheri News: धारदार हथियार से हमलाकर रोजेदार की हत्या

Fri, 31 Mar 2023 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Rojedar killed by attacking with sharp weapon
पोस्टमार्टम हाऊस पर मौजूद मृतक विजय कुमार के परिजन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र के हिदायतनगर निवासी एक रोजेदार की हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पीड़ित पिता की तरफ से पुलिस ने नामजद दो आरोपियों के खि़लाफ़ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिदायतनगर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय जाबिर शुक्रवार सुबह घर पर सहरी के बाद घर पर ही नमाज पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान वारदात हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मामले में मृतक के भाई अब्दुल कादिर ने बताया कि उनका भाई हिदायतनगर चौराहे पर रिक्शा स्टैंड चलाता है। सुबह रोजे की सहरी के लिए उठा था और करीब चार अज्ञात हमलावरों ने घर के करीब 10 मीटर की दूरी पर धारदार हथियारों से हमला कर मार डाला। घटनास्थल का एसपी गणेश प्रसाद साहा,सीओ सिटी संदीप सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पिता ने दी नामजद तहरीर- मृतक जाबिर के पिता साबिर खान ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पुत्र जाबिर शुक्रवार रात अपने साले के घर पर था। सुबह करीब चार बजे उसके रिश्तेदार रौनक व पन्नू निवासी पसुरा थाना लहरपुर जिला लखीमपुर ने धारदार हथियार से सिर पर कई वार किए। जिससे उसके पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले हुआ था साले से विवाद- मृतक के भाई अब्दुल कादिर ने बताया कि करीब 15 दिन पहले जाबिर अली का उसके साले रौनक अली से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और रौनक अली ने उनके भाई जाबिर अली को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed