{"_id":"675f169b8663c5ceac096ef1","slug":"robbery-was-done-to-collect-money-for-liquor-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-135149-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शराब के लिए पैसे जुटाने को की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शराब के लिए पैसे जुटाने को की थी लूट
विज्ञापन
थाने पर खिंचाई गई आरोपियों की फोटो-स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र में शुक्रवार की देरशाम ग्राम पकरिया भटपुरवा निवासी नीरज के साथ लूटपाट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों के पास शराब पीने के लिए रुपये नहीं थे। इसलिए घटना को अंजाम दिया गया था। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित हुई प्रेसवार्ता के दौरान एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि 13 दिसंबर की शाम छह बजे नीरज कुमार निवासी ग्राम पकरिया भटपुरवा थाना हरगांव ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया था कि ओयल कस्बा के आगे मरघट के पास एक युवक ने हाथ देकर बाइक रुकवाई। बाइक रुकते ही युवक ने चाबी निकाल ली। इतने में युवक के दो और साथी आ धमके। नीरज के पास रुपये न मिलने पर तीनों ने उसे पीटा था।
एसपी ने बताया कि लुटेरों के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे। इसीलिए घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस के आने की सूचना पर लुटेरे अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम दिलीप सिंह, निशांत सिंह व राहुल गौतम निवासीगण ग्राम परई रायपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जनपद सीतापुर बताया।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान भेज दिया है। दो दिनों के भीतर खुलासा करने पर एसपी ने टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
प्रेसवार्ता में लुटेरों को न लाना बना चर्चा का विषय
दोपहर 11.30 बजे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी तो दी, लुटेरों को सामने नहीं लाया गया। लुटेरों को सामने न लाना चर्चा का विषय बना रहा। एसओ हेमंत राय ने बताया कि पूरी घटना की जानकारी प्रेसनोट में दी गई है। पुलिस ने घटना में लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।