{"_id":"5f3929a18ebc3e3d125c0467","slug":"roadways-lakhimpur-news-bly416337245","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला डिपो से आठ एसी बसें सीतापुर डिपो स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला डिपो से आठ एसी बसें सीतापुर डिपो स्थानांतरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों के निर्देश पर गोला रोडवेज डिपो को दी गई आठ एसी बसें साढ़े चार माह बाद वापस लेकर सीतापुर डिपो को दे दी है। जिससे चालक, परिचालक और कर्मचारी मायूस है।
उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम द्वारा गोला रोडवेज डिपो को 23 मार्च वर्ष 2020 को आठ एसी बसें दी गई थी। जिससे नगर और क्षेत्रवासियों को रोडवेज से सरल, सुगम, सुविधाजनक बस यात्रा करने की उम्मीद जगी ही थी कि कोरोना कोविड-19 वैश्विक महामारी का दौर शुरू हो गया। जिससे रोडवेज बसों की आमदनी प्रभावित रही वहीं दूसरी ओर रेल मार्ग बंद होने से लंबी दूरी के यात्रियों को एसी बसों में यात्रा लुभाने लगी थी कि निगम के अधिकारियों ने आठ एसी बसें यह कारण बताकर सीतापुर डिपो स्थानांतरित कर दीं कि यहां मेंटेनेंस की सुविधा अच्छी नहीं है। एसी बसों के वापस लिए जाने से चालक, परिचालक, कर्मचारियों में मायूसी है वहीं यूनियन पदाधिकारियों ने बसों की पुन: वापसी के लिए उच्चाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भेजे हैं।
इन रूट पर हो रहा था संचालन
दो ऐसी बसों का संचालन गोला से अयोध्या, गोरखपुर, दो बसें गोला से बनारस, दो बसें लखीमपुर से दिल्ली और दो बसें गोला कानपुर, चित्रकूट के लिए संचालित की जा रही थी। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए एसी बसों का वापस लिया जाना किसी बुरी खबर से कम नहीं है।
विज्ञापन
एसी बसें वापस लेना नगर और क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय
सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद तिवारी, यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के विमलेश वर्मा, सुरेश चंद्र राठौर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष प्रमोद मिश्र, आलोक अवस्थी आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गोला रोडवेज डिपो से आठों एसी बसें लेकर सीतापुर डिपो को देना नगर और क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय है। जो कारण बताया जा रहा है बस देने से पहले इस पर विचार क्यों नहीं किया गया। सभी यूनियन एक होकर बसों को वापस लेने का प्रयास कर रही हैं। उच्च अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भेजे गए हैं। नगर क्षेत्र वासियों की सुविधा को देखते हुए एसी बसों का वापस लेना आवश्यक है।
एसएम के निर्देश पर एसी बसों को वापस लेने का निर्णय लिया गया है। आठ बसें सीतापुर डिपो को स्थानांतरित गई हैं। उच्च अधिकारियों के अनुसार सीतापुर डिपो मेन रोड पर और प्रदेश की राजधानी के नजदीक है और वहां मेंटेनेंस की सुविधा भी अच्छी है। इसलिए बसों को वापस लेने का निर्णय लिया गया है।
- एसके नागर, एआरएम गोला रोडवेज डिपो