फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   roadways

कमाई कम हुई तो अनुबंधित बस मालिकों ने खड़े किए हाथ

Thu, 04 Jun 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
roadways
लखीमपुर खीरी। अनलॉक-1 मेें बस संचालन की अनुमति मिलने के बाद लखीमपुर और गोला डिपो की अनुबंधित और निगम की बसें एक जून से चलनी शुरू हो गईं, लेकिन पहले दिन की आय और यात्रियों की कम संख्या देखकर लखीमपुर डिपो की अनुबंधित बसों के मालिकों ने मंगलवार को हाथ खड़े कर दिए। इसी का नतीजा रहा कि मंगलवार को सड़कों पर लखीमपुर डिपो से जुड़ीं अनुबंधित बसें नहीं दिखीं। इसके विपरीत गोला और सीतापुर डिपो की बसें रूट पर दौड़ती रहीं।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी डिपो से जुड़े अनुबंधित बस मालिकों का कहना है कि पहले दिन आठ से दस यात्री लेकर बसें चलीं। निर्धारित से कम आय पर निगम उनके देयकों से कटौती करता है, इसलिए बस संचालन बंद करा दिया गया है। निगम यदि कटौती मुक्त बिल पास करने पर राजी हो तो हम लोग बस चलाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो: लॉकडाउन से पहले रोजाना थी करीब आठ लाख की आय
लॉकडाउन के दौरान करीब 70 दिनों तक लखीमपुर डिपो की 76 साधारण और चार एसी बसें खड़ी रहीं। इन 70 दिनो में लखीमपुर डिपो को यात्रियों से होने वाली आय शून्य रही। जबकि पिछले साल इस अवधि में डिपो को करीब 10 करोड़ की आय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनलॉक-1
एक जून को चली बसें-42
कुल आय-55959
प्रतिबस आय-746 ( पहले साधारण की करीब 15 हजार और एसी की करीब 35 हजार थी आय)
कुल किलोमीटर-7760
सफर करने वाले यात्री-768
निगम ने यात्री बैठाने का जो नियम जारी किया है उससे इनकम नहीं हो रही है। इसलिए बस संचालन बंद कर दिया है। यदि निगम प्रतिदिन कटौती मुक्त बिल का प्रावधान करे तो बस चलाने को तैयार हैं।

-प्रेम बाजपेई, अनुबंधित बस मालिक
आय बेहद कम आने से अनुबंधित बस मालिकों ने दूसरे दिन बस चलाने से मना कर दिया है। पहले दिन प्रतिबस आय 746 रुपये आय हुई, जबकि लॉकडाउन से पहले प्रतिबस औसत आय करीब 15 हजार होती थी।
-एसपी सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed