{"_id":"5a9d58c34f1c1b512f8b577d","slug":"roadways-extends-rootsahan-scheme-for-two-more-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने दो दिन के लिए बढ़ाई प्रोत्साहन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने दो दिन के लिए बढ़ाई प्रोत्साहन योजना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने होली त्योहार पर शुरू की प्रोत्साहन राशि योजना को दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। रोडवेज कर्मियों को अब सात मार्च तक योजना का लाभ मिलेगा। लखीमपुर डिपो के प्रभारी एआरएम आरके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रोत्साहन योजना 26 फरवरी से पांच मार्च तक के लिए थी, लेकिन यात्रियों की उमड़ रही भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने योजना में दो दिनों की बढ़ोतरी कर दी है। इससे अब प्रोत्साहन योजना सात मार्च तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि योजना के दौरान पहले की भांति ही निर्धारित किलोमीटर पूरे करने होंगे। उन्होंने बताया कि इसके तहत नियमित ड्यूटी करते हुए रोजाना 300 किलोमीटर पूरे करने होंगे।
लखीमपुर डिपो ने दो दिन में कमाए 15 लाख 60 हजार रुपये
होली त्योहार के बाद बढ़ी यात्रियों की भीड़ ने लखीमपुर डिपो की आय में काफी बढ़ोतरी की है। इन दो दिनों में लखीमपुर डिपो की आय 15,59,002 रुपये हुई है। शनिवार को लखीमपुर की बसों से यात्रा करने वाले 9964 यात्रियों से 6,92,190 रुपये और रविवार को यात्रा करने वाले 11337 यात्रियों से 856812 रुपये की आय हुई।
बरेली डिपो की बस की ठोकर से गिरी दीवार
रोडवेज बस अड्डे पर सोमवार को बरेली डिपो की बस की टक्कर से बस अड्डे की दीवार पीछे के मकान की ओर गिर गई। दीवार गिरने से किसी को चोट नहीं आई है। गृहस्वामी की शिकायत पर एआरएम ने बस चालक परिचालक को दीवार बनवाने के लिए निर्देशित किया है। बस चालक मुनीश कुमार का कहना था कि बैक करते समय पिछला हिस्सा दीवार से छू गया, जिससे वह गिर गई।