फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways buses will operate from Rajapur and LRP intersection today

Lakhimpur Kheri News: आज राजापुर और एलआरपी चौराहे से होगा रोडवेज बसों का संचालन

Sat, 13 May 2023 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will operate from Rajapur and LRP intersection today
डॉन बॉस्को स्कूल से लेकर राजापुर चौराहा तक नहीं गुजरेगा कोई भी वाहन
विज्ञापन

न भीड़ लगाएं न जुलूस निकालें, सोशल मीडिया पर भी बरतें एहतियात
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। शनिवार को राजापुर मंडी समिति में मतगणना की वजह से राजापुर चौराहे से होकर शहर में आने और जाने वाले वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रोडवेज बसें राजापुर और एलआरपी चौराहे से संचालित की जाएंगी।
इस रूट पर आवागमन भी प्रतिबंधित किया गया है। यातायात निरीक्षक चिरंजीव मोहन ने बताया मतगणना को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। डॉन बास्को स्कूल नहर पुलिया के पास से राजापुर तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निजी और सवारी कोई भी वाहन इस रूट से नहीं गुजरेगा। बस अड्डे पर खड़ी बसें और अन्य बड़े वाहनों को सुबह चार बजे ही शहर से बाहर निकाल दिया जाएगा। बसों का संचालन राजापुर और एलआरपी चौराहे से होगा।
विज्ञापन


बेवजह भीड़ न लगाएं, भड़काऊ भाषण और आपत्तिजनक पोस्ट से बचें
सीओ सदर संदीप सिंह ने मतगणना के संबंध में एक अपील जारी कर राजापुर मंडी गेट के बाहर व राजापुर से डॉन बास्को स्कूल नहर पुलिया तक अनावश्यक भीड़ न लगाने की सभी से अपील की। कहा कि किसी भीड़ का हिस्सा न बनें, नही जुलूस निकालें। कहा कि मतगणना की स्थिति और परिणाम की जानकारी संचार माध्यमों के जरिए आप तक पहुंचती रहेगी। किसी व्यक्ति या समूह की ओर से शांति व्यवस्था को बाधा पहुंचाने, भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक पोस्ट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि मतगणना कर्मी, अध्यक्ष-सदस्य पद उम्मीदवार और उनके मतगणना एजेंट व जिन मीडिया कर्मियों का पास जारी है, वह ही मतगणना स्थल जा सकेंगे। इनके अलावा किसी के परिजन, जान-पहचान के लोग, सहयोगी व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के प्रवेश पूरी तरह से रोक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed