फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways bus stand in bad condition: Potholes and waterlogging increased the problems of passengers

रोडवेज बस स्टैंड की बदहाली: गड्ढों और जलभराव ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें

Fri, 20 Jun 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 20 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus stand in bad condition: Potholes and waterlogging increased the problems of passengers
रोडवेज बस स्टैंड परिसर के गड्ढों में भरा पानी। संवाद
लखीमपुर खीरी। रोडवेज बस स्टैंड लंबे समय से बदहाली का शिकार है। बस स्टैंड परिसर में जगह-जगह गहरे गड्ढे यात्रियों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। विभाग की उदासीनता के चलते इन गड्ढों को ठीक करने की कोई ठोस पहल नहीं हुई है। शुक्रवार को हुई बारिश ने स्थिति को और बदतर कर दिया। गड्ढों में पानी भर जाने से यात्रियों को बस से उतरने-चढ़ने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन



स्थानीय यात्रियों का कहना है कि बस स्टैंड की यह स्थिति कई वर्ष से बनी हुई है। बारिश के बाद परिसर कीचड़ और जलभराव से अटा पड़ा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। यात्री रमेश कुमार ने बताया गड्ढों में भरा पानी और कीचड़ के कारण पैर रखने की जगह नहीं मिलती। बुजुर्गों और बच्चों के लिए तो यह और भी खतरनाक है। कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं।
विज्ञापन


महिला यात्री सुनीता देवी ने शिकायत की बस स्टैंड पर न तो बैठने की ढंग की व्यवस्था है, अंदर तक दो पहिया वाहन खड़े रहते हैं। बारिश में तो हालात और खराब हो जाते हैं। जिम्मेदार लोग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे। कई यात्रियों ने बताया कि जलभराव के कारण बसों को सही जगह पर रोकना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे यात्रियों को दूर तक पैदल चलकर कीचड़ भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर की छवि हो रही खराब

स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि बस स्टैंड शहर की पहचान है, लेकिन इसकी बदहाल स्थिति यात्रियों के साथ-साथ शहर की छवि को भी खराब कर रही है। जिम्मेदार अधिकारियों से जब इस बारे में बात की गई तो वे केवल आश्वासन ही देते नजर आए। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड की मरम्मत और जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
--------------------------------------------------------
लखीमपुर रोडवेज बस स्टैंड के टूटे नाले के पत्थर बने मुसीबत


लखीमपुर रोडवेज बस स्टैंड की बदहाली थमने का नाम नहीं ले रही। पहले से ही गड्ढों और जलभराव से जूझ रहे बस स्टैंड पर अब एक नई समस्या ने यात्रियों और बस संचालकों की परेशानी बढ़ा दी है। बस स्टैंड के एक नंबर गेट पर नाले के पत्थर कई दिन पहले टूट गए, लेकिन जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के चलते इन्हें ठीक करने की कोई कोशिश नहीं की गई। टूटे पत्थर वैसे ही पड़े हैं, जिससे बसों की आवाजाही बाधित हो रही है और परिसर में जाम की स्थिति बन रही है।


बस चालकों का कहना है कि एक नंबर गेट पर टूटे नाले के पत्थरों के कारण बसें परिसर में ठीक ढंग से प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। इससे बसों को गेट के बाहर सड़क पर ही रोकना पड़ रहा है, जिससे मुख्य मार्ग पर जाम लग रहा है।

वर्जन...
लखीमपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नफासत अली ने बताया कि पालिका ने जबरन पत्थर हटा दिए, जबकि उनको मना किया था। पत्थर हटने की वजह से डिपो की बस संचालन में काफी दिक्कतें आ रही है। एआरएम ने नगर पालिका ईओ को पत्र लिखा। फोन से भी बात की है, लेकिन अभी तक सुधार नहीं हो सका। बसों के संचालन के साथ ही यात्रियों को भी काफी दिक्कतें हो रहीं।

रोडवेज बस स्टैंड परिसर के गड्ढों में भरा पानी। संवाद

रोडवेज बस स्टैंड परिसर के गड्ढों में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed