{"_id":"62a62b238d44c425a853ef36","slug":"roads-falling-in-zilla-panchayat-will-be-made-of-hot-mix-lakhimpur-news-bly487969127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में पड़ने वाली सड़कें हाट मिक्स से बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में पड़ने वाली सड़कें हाट मिक्स से बनेंगी
विज्ञापन
प्रतिक्षालय का उद्घाटन करते अजय मिश्र टेनी।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने यात्री प्रतीक्षालयका किया लोकार्पण
तिकुनिया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने सांसद निधि से गुरुनानक देव सिख एकेडमी के सामने बने यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा की अब प्रशासन प्राइवेट और रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण भी यहीं करवाने पर विचार कर रहा है। बस स्टैंड यहां हो जाने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
रविवार को गुरु नानक देव एकेडमी के निकट तिराहा रोड पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने सांसद निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कलेशहरन चौराहे से कौड़ियाला घाट तक, बनवीरपुर तिराहे से गंगानगर तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। जिला पंचायत में पड़ने वाली सड़कों को हाट मिक्स से बनाया जाएगा।
उन्होंने खस्ताहाल बॉर्डर की सड़कों को दुरुस्त करवाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, ग्रामप्रधान शफीक अहमद, पंकज मिश्र, अजय गर्ग, हैप्पी कंछल, सागर अग्रवाल, इमरान अहमद, बलवीर सिंह, शोभित वर्मा आदि मौजूद रहे।