{"_id":"61fd7b547d974d571b1f253a","slug":"roads-closed-in-mountainous-areas-due-to-heavy-snowfall-in-nepal-lakhimpur-news-bly4744271103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में भारी बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में भारी बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में रास्ते बंद
विज्ञापन
धनगढ़ी के पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी के बाद जमा बर्फ।
फ्लायर...
04एलकेएच412, 413, 414
नेपाल में भारी बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों में रास्ते बंद
- सेना और पुलिस बर्फ हटाने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनगढ़ी (नेपाल)। सुदूर पश्चिम पहाड़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बारिश के साथ भीषण बर्फबारी होने से तीन रास्ते अवरुद्ध हो गए। सेना व पुलिस के बर्फ हटाए जाने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
सुदूर पश्चिम प्रदेश के सात पहाड़ी जिलों में जमकर बर्फबारी हुई। इससे डडेलधुरा का अतरिया-भीमदत्त मार्ग, बेतड़ी जिला का बेतड़ी-खोड़पे को जोड़ने वाला दशरथ चंद राजमार्ग व जयपृथ्वी राजमार्ग बर्फ गिरने से जगह-जगह बंद हो गया। नेपाली सेना व पुलिस के जवानों ने डोजर की मदद से रास्तों पर पड़ी बर्फ हटवाई तब जाकर आवागमन शुरू हो सका। रास्ता बंद होने से पहाड़ी क्षेत्रों में खाद्य सामग्री न पहुंचने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। यहां तापमान पांच डिग्री सेल्सियस हो जाने से ठंड काफी बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते धनगढ़ी के अलावा कैलाली, कंचनपुर जिले में शुक्रवार को दिनभर बारिश होती रही। बर्फबारी के कारण भीमदत्त राजमार्ग भी बंद हो गया था, जिसे सेना व पुलिस ने खुलवाया। उधर बर्फबारी होने से सैलानी भी आना शुरू हो गए हैं। गौरीफंटा बॉर्डर होते हुए डडेलधुरा जाने के लिए काफी संख्या में सैलानियों के वाहनों की आवाजाही होती रही।