फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road turns into pothole, angry people protest

Lakhimpur Kheri News: गड्ढों में तब्दील सड़क, नाराज लोगों का प्रदर्शन

Tue, 27 Jan 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 27 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Road turns into pothole, angry people protest
पलिया तहसील में प्रदर्शन करतीं ग्रामीण महिलाएं। संवाद
पलियाकलां। ग्राम पंचायत लालपुर ढाका में सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पलिया तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार अखिलेश श्रीवास्तव को सौंपकर सड़क बनवाने की मांग की। तहसील पहुंची महिलाओं ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव की सड़क पिछले कई वर्षों से गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। सड़क खराब होने के कारण आए दिन लोग साइकिल और बाइक से फिसलकर चोटिल हो रहे हैं लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जानबूझ कर निर्माण कार्य में देरी की जा रही है। इस संबंध में जब प्रधान सीता देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार को मिट्टी नहीं मिल पा रही है, जिससे काम प्रभावित है। जैसे ही मिट्टी का प्रबंध होगा, वैसे ही सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत सेक्रेटरी योगेश सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में बजट की समस्या है और मिट्टी भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गांव की तीन-चार सड़कों का काम होना है। बजट आते ही अगले महीने से काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में सायरा बानो, सावित्री, लूची, ज्ञानवती, नीरज कुमार, रोशन लाल, वीरेंद्र भार्गव, अनिल कुमार और मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed