{"_id":"57d2f9034f1c1bbc6131761c","slug":"road-into-the-valley-walking-too-hard","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में तब्दील हुई सड़क, पैदल चलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में तब्दील हुई सड़क, पैदल चलना भी मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
Updated Fri, 09 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
road
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- लोहिया ग्राम लालपुर से होकर लोहिया ग्राम बैलहा को जाती है ये डामर रोड
- गांव के लोग कई बार सड़क बनवाने की कर चुके हैं मांग
पलिया रोड से लालपुर होते हुए बैलहा तक जाने वाली डामर रोड बैलहा गांव के पास नाले में बदल गई है। इस पर कीचड़ और पानी की वजह से पैदल निकलना तक दूभर है। लोग इसके किनारे ऊंची जगह पर होकर किसी तरह निकलते हैं। पीडब्ल्यूडी से बनी इस रोड को ऊंचा करके बनवाने के लिए गांव के लोगों ने कई बार मांग की, लेकिन आज तक इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
एसडीएम रामप्रकाश को दी गई शिकायत में बैलहा गांव के नरेंद्र सिंह भदौरिया, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र, इंद्रपाल ओर तौलेराम आदि ने कहा है कि बैलहा लोहिया समग्र ग्राम है। यहां जाने के लिए निघासन-पलिया रोड से लोहिया ग्राम लालपुर होते हुए डामर रोड जाती है। इस रोड को करीब पच्चीस साल पहले निघासन से गौढ़ीपुरवा गांव तक पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। इसके बाद आगे बैलहा गांव तक बेलरायां चीनी मिल के तत्कालीन डायरेक्टर नरेंद्र सिंह भदौरिया के प्रयासों से चीनी मिल समिति से रोड का निर्माण कराया गया था।
इसमें ठाकुर पुरवा और बैलहा गांवों के बीच करीब एक किमी रोड तक बाढ़ का पानी आने से यह गहरे नाले में परिवर्तित हो गई है। इसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी और कीचड़ भरा होने से चार पहिया और दोपहिया वाहनों से जाना तो दूर, पैदल निकलने में भी दिक्कत होती है। यहां लोग किनारे की ऊंची जगह पर होकर निकलते हैं। इन लोगों ने इसको ऊंचा पटान करवाकर दुबारा बनवाने की मांग की है।