फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road damaged in a year, patching started to hide deficiencies

Lakhimpur Kheri News: एक साल में क्षतिग्रस्त सड़क, कमियां छिपाने के लिए शुरू कराई पैचिंग

Sat, 20 Dec 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 20 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Road damaged in a year, patching started to hide deficiencies
क्षतिग्रस्त सड़क की पैचिंग करते हुए मजदूर। संवाद
धौरहरा। एक साल में क्षतिग्रस्त लंबइया पुल से होलागढ़ सडक की पैचिंग शुरू करा दी गई है, लेकिन विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि यह सड़क पूरी बनाई जाए। पैचिंग से काम नहीं चलेगा। इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे, ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

20 गांवों को जोड़ने वाली लंबइया पुल से होलागढ़ तक यह सड़क एक साल पहले मंडी समिति की तरफ से बनाई गई थी। निर्माण के दौरान ही ग्रामीणों ने सवाल उठाए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। नतीजतन एक साल में ही यह सड़क पूरी तरत क्षतिग्रस्त हो गई, जिस पर गुजरना चुनौतियों से कम नहीं है। आए दिन हादसे भी होते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस सड़क को लेकर डीएम व मुख्यमंत्री से शिकायत की। अमर उजाला ने 15 दिसंबर के अंक में एक साल में ही उखड़ गई 20 गांवों को जोड़ने वाली सड़क... शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद जिम्मेदार हरकत में आए और शुक्रवार से पैचिंग शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि यह पैचिंग केवल भ्रष्टाचार को छिपाने और औपचारिकता निभाने के लिए की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है निर्माण में घटिया सामग्री लगी है। कफारा गांव के कौशल तिवारी, राकेश मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण भार्गव, नरेंद्र वर्मा, छंगालाल यादव, अबरार खां, जगदीश मिश्रा आदि ने निर्माण की उच्चस्तरीय जांच व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed