फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road construction stuck between tussle between two departments

Lakhimpur Kheri News: दो विभागों की खींचतान के बीच फंसा सड़क का निर्माण कार्य

Fri, 05 Jul 2024 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Road construction stuck between tussle between two departments
धिरावां से खोखाय जाने वाला जर्जर मार्ग।संवाद
ममरी। गोला-मोहम्मदी मार्ग से खोखाय को जोड़ने वाली खस्ताहाल पांच किलोमीटर लंबी लिंक मार्ग का निर्माण दो विभागों की खींचतान के बीच फंस गया है। वहीं मझगईं से बैदा खेड़ा जाने वाली सड़क भी बदहाल है। इन सड़कों पर वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल है। बरसात में कीचड़ हो जाने से ग्रामीणों की दिक्कतें और बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

गोला-मोहम्मदी मार्ग को खोखाय से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण आठ साल पूर्व गन्ना विभाग ने कराया था। सड़क अब पूरी तरह से उखड़ कर कंक्रीट में तब्दील हो गई है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर ने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग को हैंड ओवर कर दी गई है। अब इसका निर्माण वह विभाग ही कराएगा। वहीं लोक निर्माण विभाग के जेई आलोक कुमार का कहना है कि यह सड़क उनकी सूची में शामिल नहीं है। इस तरह दो विभागों की खींचतान में सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उधर मंडी समिति से सात साल पहले बनी मझगवां से बैदा खेड़ा को जोड़ने वाली पांच किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन कर सड़क निर्माण कराने की मांग की थी। इस पर तहसीलदार गोला सुखबीर सिंह और अन्य अधिकारियों ने चुनाव के बाद मंडी समिति से सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। मूड़ा विष्णु के संदीप वर्मा का कहना है कि मतदान के बाद कोई भी अधिकारी झांकने तक नहीं आया है।

धिरावां से खोखाय जाने वाला जर्जर मार्ग।संवाद

धिरावां से खोखाय जाने वाला जर्जर मार्ग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed