{"_id":"69443d0e020b0bf95106459f","slug":"road-built-at-a-cost-of-lakhs-is-uprooted-due-to-collision-video-goes-viral-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-163925-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ठोकर से उखड़ रही लाखों की लागत से बनी सड़क, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ठोकर से उखड़ रही लाखों की लागत से बनी सड़क, वीडियो वायरल
Thu, 18 Dec 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
निघासन। इलाके के छेदुई पतिया से सिसवारा गांव में लाखों रुपये की लागत से बन रही सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद उखड़ने लगी है। हालात इतने खराब हैं कि बच्चों की हल्की ठोकर से ही सड़क की गिट्टी और मिट्टी भूसे की तरह बिखर जा रही हैं। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण में मानकों की खुलेआम अनदेखी की है। घटिया सामग्री और तय प्रक्रिया को नजरअंदाज कर सड़क बनाई गई है, जिसका नतीजा अब सामने आ रहा है। ग्रामीणों ने उखड़ती सड़क का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है, जिसमें सड़क की परतें आसानी से उखड़ती दिखाई दे रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि अभी हालात यह हैं तो बरसात में सड़क का टिक पाना मुश्किल होगा। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क का दोबारा मानक के अनुरूप निर्माण कराने की मांग की है।