{"_id":"695803ba0fc489fd62048731","slug":"road-accident-victims-will-get-free-treatment-in-private-hospitals-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-165002-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में घायल को निजी अस्पतालों में मिलेगा निशुल्क इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में घायल को निजी अस्पतालों में मिलेगा निशुल्क इलाज
Fri, 02 Jan 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निजी चिकित्सालयों को व्यवस्था से जोड़ने के लिए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में हुई बैठक में सड़क हादसों में घायल मरीजों को दी जाने वाली शासकीय सुविधाओं और योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। सीएमओ ने बताया कि यदि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति 24 घंटे के भीतर किसी निजी चिकित्सालय में भर्ती होता है, तो उसे एक सप्ताह तक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का इलाज निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस उपचार की पूरी धनराशि शासन की तरफ से निजी चिकित्सालय को दी जाएगी, जिससे मरीज और उसके परिजनों पर आर्थिक बोझ न पड़े।
इसके साथ ही राहवीर योजना के तहत ऐसे नागरिकों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा, जो किसी दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को एंबुलेंस या अन्य माध्यम से चिकित्सालय पहुंचाते हैं। ऐसे मददगार राहवीरों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए संबंधित चिकित्सालय को राहगीर (चिकित्सालय पहुंचाने वाले व्यक्ति) की जानकारी सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन
दोनों योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही लाभ प्रदान किया जाएगा। बैठक में एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. धनीराम, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमितेश द्विवेदी सहित आईएमए अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खरे, डॉ. अखिलेश वर्मा और डॉ. मनोज शर्मा उपस्थित रहे।