फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road accident Two kill

सड़क हादसे में  दो की मौत

Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रजागंज।
अमर उजाला ब्यूरो रजागंज। Updated Sun, 18 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Road accident Two kill
मौत - फोटो : अमर उजाला
अज्ञात वाहन से अधेड़ और गन्ना भरे ट्रक से कुचलकर युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

कस्बे के करनपुर खजुहा लिंक मार्ग पर गांव बैकुंठा के पास पैदल जा रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने पीछे टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर गांव बाबागंज के पास गन्ना भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक थाना व कस्बा इमलिया सुल्तानपुर निवासी 35 वर्षीय रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना फरधान क्षेत्र के गांव रजवापुर अहिरान निवासी नरेश सिंह (40) सुबह पैदल बैकुंठा गांव को कारपेंटर के पास बैलगाड़ी बनवाने के लिए जा रहा था, तभी भेड़ीचाट मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटे सिंह की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद वाहन स्वामी मय वाहन फरार हो गया। राहगीर दीपू सिंह, धर्मेंद्र ने घटना की सूचना गोला पुलिस और परिवार के लोगों को दी। सूचना पर पहुंचे गोला कोतवाल संतोष कुमार तिवारी, हल्का दरोगा, आशुतोष त्रिपाठी, आरक्षी श्याम गोस्वामी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओयल खीरी। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर गांव बाबागंज के पास गन्ना भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक थाना व कस्बा इमलिया सुल्तानपुर निवासी 35 वर्षीय रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना व कसबा इमलिया सुल्तानपुर निवासी रविंद्र कुमार बाइक से किसी काम से लखीमपुर गए थे। वापस आते समय बाबागंज के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed