{"_id":"575822834f1c1b41359c5159","slug":"road-accident-the-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलबेहड़ क्षेत्र में सिंगारपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के भीरा रोड पर सिंगारपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जिला अस्पताल ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। गांव रमुआपुर जंगली निवासी 30 वर्षीय अरविंद कुमार राजवंशी मंगलवार को किसी काम से अंदेशनगर गया था। मृतक के पिता बृजेश कुमार के मुताबिक रात करीब साढे आठ बजे अरविंद बाइक से अकेले ही घर लौट रहा था। रास्ते में सिंगारपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे अरविंद बुरी तरह घायल हो गया। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल लाया जा रहा था, तो रास्ते में ही अरविंद ने दम तोड़ दिया।