फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road accident,child death

बोलेरो की चपेट में आकर बालक की मौत

Sun, 06 Feb 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Road accident,child death
फाइल फोटो मृतक बालक रेहान - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी। थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर में बोलेरो की चपेट में आकर छह वर्षीय एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद एकदम मृत अवस्था में देख ग्रामीणों ने उसे मरा हुआ समझ लिया। पंचनामा भरने के दौरान उसकी सांस चलती हुई दिखाई दी, तब उसके परिवारवाले फौरन इलाज के लिए लखीमपुर ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। टेढ़वा पुल से मैलानी की ओर जा रही एक बोलेरो राजेपुर बाजार से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद राजेपुर निवासी सिराज का छह वर्षीय बेटा रेहान बोलेरो की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेहान बोलेरो के बंपर से टकराकर गिरा और गाड़ी के नीचे आ गया तो चालक ने फौरन ब्रेक लगाए, जिससे वह पिछले पहिए के नीचे आने से बच गया। गिरते ही रेहान मरणासन्न हालत में हो गया।
विज्ञापन

यह देख ग्रामीणों ने उसे मरा हुआ समझ पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राम लखन मौके पर पहुंचे। पुलिस पंचनामा भरने की तैयारी कर ही रही थी कि तभी रेहान की सांसें चलती हुई दिखाई दीं और उसने कुछ देर के लिए आंखें भी खोलीं। यह देख परिवारवाले आनन-फानन उसे इलाज के लिए लखीमपुर ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed