{"_id":"6678997e1908c721d501bf44","slug":"rinku-verma-murder-case-husband-was-coming-in-the-way-of-relationship-with-nandoi-strangulated-her-to-death-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-123016-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकू वर्मा हत्याकांड : ननदोई के साथ संबंध में आड़े आ रहा था पति, गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंकू वर्मा हत्याकांड : ननदोई के साथ संबंध में आड़े आ रहा था पति, गला दबाकर मार डाला
विज्ञापन
रिंकू हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी-स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए रिंकू वर्मा के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। रिंकू लापता नहीं हुआ था, बल्कि उसकी पत्नी ने ननदोई के साथ मिलकर 40 हजार रुपये में सुपारी देकर हत्या कराई थी। साक्ष्य छिपाने के लिए शव नहर में फेंक दिया। रिंकू की पत्नी के उसके जीजा से संबंध थे। इसमें बाधा बाधा बनने पर रिंकू को ठिकाने लगाने के लिए साजिश रची गई थी। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके नंदोई और दो सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, फरधान के ग्राम कौढैय्या निवासी रिंकू वर्मा 7/8 जून की रात घर से ससुराल अटनहिया जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह ससुराल नहीं पहुंचा। उसके बाद से लापता हो गया। बेटे के लापता होने पर पिता ने फरधान थाना पुलिस को सूचना दी। चूंकि रिंकू की ससुराल सदर कोतवाली में है, इसलिए फरधान पुलिस ने पीड़ित पिता को कोतवाली सदर भेज दिया था। इससे नाराज रिंकू वर्मा के परिजनों ने लीलाकुआं चौराहा पर जाम लगाते हुए बरामदगी की मांग की थी।
इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पत्नी सोनी वर्मा की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली। सर्विलांस से मिले साक्ष्यों के अनुसार, रिंकू के लापता होने का मामला संदिग्ध लगा। शक होने पर पुलिस ने रिंकू की पत्नी और उसके बहनाई को हिरासत में लेकर सख्ती पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि रिंकू की नौ जून की रात गमछे से गला दबाकर हत्या की और उसके बाद शव सिधौली नहर में फेंक दिया था। रिंकू की हत्या करने के लिए उन्होंने दो लोगों को 40 हजार रुपये की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
साथ में शराब पी फिर नशे में घोंट दिया गला
नौ जून की रात ननदोई रोहित वर्मा और सुपारी किलर आकाश वर्मा व दीपक वर्मा निवासी ग्राम त्रिकौलियापुरवा ने रिंकू के साथ शराब पी और नशे में ही गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपियों के कबूलनामे के बाद कोतवाली सदर पुलिस ने शव की तलाश शुरू कराई। शुक्रवार (21 जून) को रिंकू का शव नहर से बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या और साक्ष्य छिपाने समेत अन्य धाराओं में तरमीम कर दिया है। रिंकू वर्मा की पत्नी सोनी वर्मा, ननदोई रोहित वर्मा और सुपारी किलर आकाश वर्मा व दीपक वर्मा को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयोग की गई मोटर साइकिल और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
वारदात छिपाने को पुलिस को गुमराह करती रही आरोपी पत्नी
पत्नी सोनी रिंकू के लापता होने का ढोंग कर पुलिस को गुमराह करती रही। हाल ही में परिजनों के जाम लगाने पर भी आंसू बहाती रही, ताकि कोई समझ न सके कि रिंकू के साथ अनहोनी हुई है। हत्या की वारदात छिपाने के लिए पत्नी पुलिस को गुमराह करती रही।