फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Riddhi the rhino gave birth to a baby, bringing joy to Dudhwa

Lakhimpur Kheri News: रिद्धि गैंडा ने बच्चे को दिया जन्म, दुधवा में खुशियां

Thu, 06 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Riddhi the rhino gave birth to a baby, bringing joy to Dudhwa
नवजात गैंडा। स्रोत : दुधवा प्रशासन - फोटो : kishatwar news
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में गैंडा पुनर्वास परियोजना से आजाद कर स्वच्छंद विचरण करने के लिए छोड़ी गई मादा गैंडा रिद्धि ने एक शिशु को जन्म दिया है। बताया जाता है कि जन्म करीब एक माह पूर्व हो चुका था, लेकिन गश्त व पेट्रोलिंग के दौरान पार्क प्रशासन को इसकी जानकारी बृहस्पतिवार को मिली।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर ने बताया कि गैंडा पुनर्वास परियोजना के तहत चार गैंडों को काॅलर आईडी लगाकर स्वच्छंद विचरण करने के लिए पार्क में छोड़ा गया था। इसी में एक मादा गैंडा के बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी देखभाल करने और उसके साथ रहने की वीडियो व फोटो वायरल हो रहे हैं। इस बारे में दुधवा के डीडी जगदीश आर ने बताया कि तीन मादा व एक नर गैंडा को पार्क क्षेत्र में स्वच्छंद विचरण करने के लिए छोड़ा गया था।
विज्ञापन

इसमें विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर अपना नवीन नाम पाने वाली रिद्धि नामक मादा गैंडा भी शामिल थी। उसने एक शिशु को जन्म दिया है, जो पूर्णतया स्वस्थ होकर अपने प्राकृतिक वास स्थल में विचरण कर मस्ती करता दिखाई दे रहा है। बताया कि वन विभाग की टीम उसपर बराबर नजर रखे हुए हैं और गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी करने का काम कर रही है।

नवजात गैंडा। स्रोत : दुधवा प्रशासन

नवजात गैंडा। स्रोत : दुधवा प्रशासन- फोटो : kishatwar news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed