फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rich teal Fair , Rewarding talent

चैती मेला संपन्न, प्रतिभाएं पुरस्कृत

Sun, 12 Apr 2015 11:28 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 12 Apr 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rich teal Fair , Rewarding talent
ऐतिहासिक चैती मेले का समापन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में भारत शक्ति संस्थान मुंबई के बाबा सत्यनरायन मौर्य ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को उन्नति एवं खुशहाल जीवन का दर्शन कराया।
विज्ञापन

नीलकंठ मैदान में हुए समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के जंतु उद्यान मंत्री डॉ शिवप्रताप यादव और सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने दीप जलाकर किया। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। समारोह में अतिथियों ने चैती मेला स्मारिका का विमोचन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि गोला भगवान शिव की नगरी है, यहां के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री को नगर में लाकर पौराणिक विरासत के दर्शन कराये जाएंगे। समारोह में मेला चैती की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक मंच पर किया भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत
सांस्कृतिक मंच पर भारत शक्ति संस्थान के तत्वावधान में मुंबई सैंड आर्टिस्ट बाबा सत्यनरायन मौर्य ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, शिवाजी और भारत माता के चित्र एक मिनट के अंदर बनाकर देशभक्ति गीत, भारतीय संगीत में रागों का महत्व, भारतीय संस्कारों में महिलाओं में बिंदी, सिंदूर लगाने की परम्परा, माता पिता के चरण स्पर्श का वैज्ञानिक एवं पौराणिक सिद्धांत बताया। बाबा ने भारत माता का चित्र बनाकर आरती के साथ समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभाएं हुई सम्मानित
चैती मेला के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं सीनियर वर्ग गायन प्रतियोगिता में मानसी मिश्रा प्रथम, सृष्टि शुक्ला द्वितीय, इमरान सिद्दीकी तृतीय और शोभित शुक्ला, नौशाद हसन, दीपांशु शुक्ला को सांत्वना, गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रिंस वर्मा प्रथम, संगम भारती द्वितीय, गौरव अवस्थी तृतीय और दीपक गुप्ता, जतिन रस्तोगी, विश्वजीत सोनी को सांत्वना, नृत्य प्रतियोगिता में आदित्य शंखवार प्रथम, प्राची मिश्रा द्वितीय, रिया कश्यप तृतीय और माही, हर्षित, तूलिका बाजपेयी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अभिनव और रजत को गोला भूषण से सम्मान
हाईस्कूल से लेकर लखनऊ यूनीवर्सिटी तक सर्वश्रेष्ठ अंक पाने और 2012 में इंस्पायर फैलोशिप में चयनित अभिनव वाजपेयी और आईआईटी रुड़की से टॉप करने वाले रजत वर्मा को नगर पालिका परिषद की ओर से गोला भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। दोनों को मुख्य अतिथि ने अपने हाथों पुरस्कृत किया। मालूम हो कि अभिनव 2014 में लखनऊ विश्व विद्यालय से एमएससी फिजिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट छह स्वर्ण पदकों से राज्यपाल रामनाइक और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी सम्मानित किया था।
घोषणा न करने से मायूसी
मुख्य अतिथि ने गोला नगर के विकास के लिए कोई घोषणा नहीं की और कहा कि गोला शिव की नगरी है यहां मैं भी कुछ मांगने आया हूं। इससे नगर पालिका परिषद को मायूसी ही हाथ लगी।

समापन समारोह में यह भी रहे मौजूद
चैती मेला के समापन समारोह में वरुण अग्रवाल, रामऔतार विश्वकर्मा, अशोक कनौजिया, लालबहादुर यादव, प्रवक्ता प्रदीप त्रिवेदी, हरद्वारीलाल वर्मा, देवेश कुमार, संत कुमार बाजपेयी, डॉ वेदप्रकाश अग्निहोत्री, सुमित शुक्ला, श्यामकिशोर अवस्थी, अशोक मिश्र सहित पालिका परिषद के सदस्य और अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed