फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rhinos have fun in Dudhwa, female seen swimming in the reservoir

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में गैंडों की मस्ती, जलाशय में जलविहार करती दिखी मादा

Fri, 27 Mar 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 27 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rhinos have fun in Dudhwa, female seen swimming in the reservoir
निगरानी टीमों को जलविहार करता नजर आया आजाद हुआ गैंडा। स्रोत : वन विभाग।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व में पुनर्वासन योजना के तहत खुले जंगल में छोड़े गए गैंडे अब अपने प्राकृतिक आवास में पूरी तरह ढलते नजर आ रहे हैं। चौथे दिन बृहस्पतिवार को एक मादा गैंडा जंगल के जलाशय में जलविहार करती दिखाई दी, जिसे देखकर निगरानी टीमों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दुधवा में दो चरणों में छोड़े गए तीन मादा और एक नर गैंडे एसडी सिंह मार्ग के जंगल क्षेत्र में स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। निगरानी टीमों के अनुसार, सभी गैंडे सामान्य व्यवहार कर रहे हैं और उनके स्वभाव में कोई असामान्य बदलाव नहीं देखा गया है।
विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर) के परियोजना अधिकारी एवं गैंडा विशेषज्ञ रोहित रवी लगातार उनके व्यवहार का अध्ययन कर रहे हैं। टीमों के मुताबिक, गैंडे अपने प्राकृतिक वातावरण में सहज होकर घूम रहे हैं और मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से गैंडों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसके लिए उच्च वैज्ञानिक तकनीक के साथ राजकीय हाथियों की भी मदद ली जा रही है।

एफडी डॉ. एच. राजामोहन ने बताया कि कुल छह गैंडों को खुले जंगल में छोड़े जाने की योजना है। चार गैंडों को छोड़ने के बाद अब अप्रैल में शेष दो गैंडों को भी स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ा जाएगा। इसके बाद दुधवा में गैंडों की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed