{"_id":"3bc21215ffd899edba5140dcee601ae4","slug":"revenge-of-the-sudden-cold-weather-patterns-said-knocking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज एकाएक सर्दी ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदला मिजाज एकाएक सर्दी ने दी दस्तक
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 28 Oct 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर खत्म होते-होते मौसम ने करवट बदली है। बुधवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में अचानक गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 27.00 डिग्री सेल्सियस पर और न्यूनतम तापमान 18.00 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। इस मौसम में पहली बार गुलाबी ठंड का अहसास हुआ है। पहले ही दिन लोग गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर हो गए।
एक दिन पहले मंगलवार की शाम ठंडी हवाएं चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह जब लोग सोकर उठे तो देखा आसमान में बादल छाए हुए थे। मंद मंद हवाएं चल रहीं थीं। इन हवाओं ने फिजा में गुलाबी सर्दी घोल दी। दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। सर्दी बढ़ती देख बुजुर्गों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। मौसम विज्ञानियों ने 28 अक्तूबर से सर्दी के दस्तक की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है। गुरुवार को तापमान में और ज्यादा गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
एकाएक सर्दी बढ़ने से अधिक समय तक ठंड बनी रहने की आशंका मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। उधर बाजार गर्म कपड़ों से सज कर तैयार हो गया है। पहले ही दिन बाजार में गर्म कपड़ों कंबलों आदि की खूब बिक्री हुई। फुटपाथों पर भी गर्म कपड़ों का बाजार सजना शुरू हो गया है। सर्दी बढ़ने से शहर के ऐतिहासिक दशहरा मेला भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सुबह से आसमान में बादल छाये रहे। सुबह तेज हवा चलने से ठंड के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। बच्चे और बूढ़े ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों में दिखने लगे हैं।
ममरी। वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी और मौसम के मिजाज को देख किसानों के माथे पर फिर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
मौसम के बदलते रुख को देख किसानों का कहना है कि पिछली रबी की फसल बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि में चली गई थी अब खेतों में धान की फसल तैयार खड़ी है तो मौसम ने फिर रुख बदलना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी के अनुसार बुधवार या गुरुवार को पूर्वी यूपी सहित कई स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। अगर जरा सी ओलावृष्टि हुई तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। बहुतेरे किसानों ने कंबाइन से धान की कटाई शुरू करा दी है।