{"_id":"96e4c8cbccc4b699751ba865e64eaea6","slug":"retired-teacher-at-the-school-scored-locks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक ने स्कूल में जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड शिक्षक ने स्कूल में जड़े ताले
खीरी टाउन
Updated Thu, 20 Aug 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर ब्लाक के गांव मुसेपुर खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को रिटायर्ड शिक्षक ने अदेय प्रमाण पत्र निर्गत न करने पर गुस्से में आकर कमरों पर ताले जड़ दिए। इस दौरान सहायक अध्यापक ने विरोध जताया, तो वह झगड़े पर आमादा हो गए। कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसके बाद सहायक अध्यापक ने मामले की जानकारी बीएसए को दी। वहीं बंद स्कूल के बरामदे में बच्चों को बैठाकर शिक्षण कार्य किया।
गांव मूसेपुर खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक मनोज कुमार वर्मा ने बीएसए से लिखित शिकायत में कहा कि 30 जून 2015 को शिक्षक संग्राम सिंह विद्यालय से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने विद्यालय संबंधी कोई भी अभिलेख, वित्तीय लेखा-जोखा, मध्याह्न भोजन योजना के अभिलेख पूर्ण नहीं किए हैं। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी तथा ऑडीटर से अभिलेखों का सत्यापन नहीं कराया हैै, जिसके चलते चार्ज हस्तांतरण प्रक्रिया अधूरी है। लिहाजा शिक्षक संग्राम सिंह को अदेय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया, जिस पर रिटायर्ड शिक्षक संग्राम सिंह नाराज हो गए और स्कूल के कमरों पर ताला डाल दिया। इसके बाद स्कूल में आए बच्चों को स्कूल से भगा दिया। हालांकि कुछ देर बाद ग्रामीणों के एकत्र होने पर बच्चे स्कूल लौट आए और बरामदे में बैठकर पढ़ाई की।
बीएसए डॉ ओपी राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। रिटायर्ड शिक्षक ने आवेश में आकर ताले डाल दिए थे, जिन्हें खुलवा दिया गया है। चार्ज हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अदेय प्रमाण जारी किया जाएगा।