फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Responsible people put an eclipse on Surya Ghar Yojana

Lakhimpur Kheri News: सूर्य घर योजना पर जिम्मेदारों ने लगाया ग्रहण

Mon, 01 Jun 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 01 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Responsible people put an eclipse on Surya Ghar Yojana
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में 164 से अधिक घरों पर सोलर पैनल तो लगा दिए गए, लेकिन जिम्मेदारों की सुस्ती ने योजना पर ग्रहण लगा दिया है। नेट मीटर न लगने से उपभोक्ताओं को बिजली बिल में कोई राहत नहीं मिल रही और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अधर में लटका है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली बिल कम करने के लिए उन्होंने लाखों रुपये खर्च कर सोलर सिस्टम लगवाया। बनने वाली अतिरिक्त बिजली का बिल में समायोजन नहीं हो रहा, जिससे योजना का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। विभाग के अनुसार नेडा की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन के बाद वेंडर के माध्यम से सोलर पैनल लगाए जाते हैं। इसके बाद 10 से 15 दिन के भीतर विद्युत निगम को सत्यापन कर नेट मीटर लगाना होता है, लेकिन कई मामलों में सत्यापन तक नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन

----
लखीमपुर डिविजन में सबसे ज्यादा मामले लंबित
विद्युत व्यवस्था के तहत खीरी दो सर्किल और छह डिविजन में बंटा है। लखीमपुर सर्किल में निघासन, मितौली और लखीमपुर, जबकि गोला सर्किल में पलिया, मोहम्मदी और गोला डिविजन आते हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार लखीमपुर डिविजन में सबसे अधिक 90 नेट मीटर लंबित हैं। गोला में 40, पलिया में 14, मोहम्मदी में नौ, निघासन में छह और मितौली में पांच नेट मीटर लगाए जाने बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
1.08 लाख तक का अनुदान
योजना के तहत उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली के साथ केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी मिलती है। एक किलोवाट सोलर प्लांट पर 60 हजार रुपये की अनुमानित लागत के सापेक्ष 45 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 1.20 लाख रुपये की लागत के सापेक्ष 90 हजार रुपये और तीन किलोवाट पर 1.80 लाख रुपये की लागत के सापेक्ष 1.08 लाख रुपये तक अनुदान का प्रावधान है।
--------------
हमारे स्तर पर कोई मामला लंबित नहीं है। सोलर पैनल लगने के बाद 10 दिन का समय मिलता है। जेई से सत्यापन कराया जाता है। किसी प्रकार की गड़बड़ी न मिलने पर तय समय में नेट मीटर लगा दिए जाते हैं।

-शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, लखीमपुर डिविजन
----------
लखीमपुर सर्किल में 105 उपभोक्ताओं के यहां नेट मीटर लगाए जाने हैं। इसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही नेट मीटर लगा दिए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं को लाभ मिल सके।
-राजीव कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता, लखीमपुर सर्किल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed