फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Responsibility of verification of ineligible candidates handed over to Panchayat Secretaries

Lakhimpur Kheri News: पंचायत सचिवों को सौंपी अपात्रों के सत्यापन की जिम्मेदारी

Fri, 26 Jul 2024 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Responsibility of verification of ineligible candidates handed over to Panchayat Secretaries
लखीमपुर खीरी। गरीबों का हक मारकर मुफ्त का राशन डकारने वालों पर जल्द कार्रवाई होगी। इनके राशन कार्डों के सत्यापन की जिम्मेदारी ब्लाॅकवार सचिवों को सौंपी गई है। अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त होने के साथ ही उनसे रकम वसूली जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 8,25, 640 कार्डधारक और 31,07,631 यूनिट हैं। इनको प्रत्येक माह राशन दिया जाता है। इसमें पात्र गृहस्थी के 715750 और अंत्योदय के 109890 उपभोक्ता है। अंत्योदय कार्डधारक को प्रत्येक माह 35 किलो और पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो मुफ्त राशन दिया जाता है। गरीबों के बीच बड़ी संख्या में अपात्र लोग विभाग को गुमराह कर सरकारी राशन हड़प रहे है। इसमें चार हजार से अधिक आयकरदाता के अलावा सात हजार ऐसी महिलाएं हैं, जो विधवा पेंशन भी ले रहीं है और उनके राशनकार्ड में पति का नाम भी चढ़ा है। यानी राशनकार्ड में पति जिंदा है। अब किसानों का फर्जीवाड़ा भी सामने आया है। जनपद के करीब 6300 किसान, जिनके नाम दो हेक्टेयर से ज्यादा जमीन दर्ज है और वह सरकारी राशन लेते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सभी मामलों की जांच की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिवों को दी गई है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed