फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Respect for drivers who spread the message of safe travel by wearing helmets

Lakhimpur Kheri News: हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा का संदेश देने वाले चालकों का सम्मान

Thu, 06 Nov 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Respect for drivers who spread the message of safe travel by wearing helmets
सौजन्या चौराहे पर हेलमेट लगाकर निकलने वाले लोगों को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी व ट्रैफिक - फोटो : katra news
लखीमपुर खीरी। नवंबर को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है, लेकिन शुरुआत में ही दोपहिया वाहन सवार नियमों की अनदेखी करते नजर आए। अमर उजाला ने इस लापरवाही को लेकर क्योंकि जिंदगी है जरूरी... जागरूकता अभियान के तहत लगातार खबरें प्रकाशित कीं। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। अब सड़कों पर लोग हेलमेट लगाकर निकलते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को अमर उजाला की तरफ से सौजन्या चौराहे पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर उन लोगों को सम्मानित किया, जो हेलमेट पहनकर सुरक्षित यात्रा का संदेश दे रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ट्रैफिक इंचार्ज सचिन कुमार ने कहा कि हेलमेट सिर्फ नियम नहीं, जीवन रक्षा का कवच है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इससे दुर्घटनाएं काफी हद तक रोकी जा सकती हैं। भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा के अध्यक्ष आर्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान बेहद जरूरी हैं। युवाओं को खुद उदाहरण बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान लोगों को हेलमेट पहनने के फायदे बताए गए और सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा के शिशिर अवस्थी, राजशेखर, नारायण प्रकाश सक्सेना, दुर्गेश गुप्ता, मंजू सक्सेना, मोनी पाण्डेय, नीलम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
--------------------
पुलिस ने शहरभर में चलाया चेकिंग अभियान

लखीमपुर खीरी। अमर उजाला के क्योंकि जिंदगी है जरूरी... यातायात जागरूकता अभियान के तहत खबरें प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने बुधवार को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस टीमों ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया और लोगों को हेलमेट लगाने व ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।


चेकिंग अभियान मिश्राना पुलिस चौकी क्षेत्र के हमदर्द तिराहा, सदर चौराहा, संकटा देवी चौराहा, एलआरपी चौराहा और राजापुर चौराहा पर चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट चलने वालों को रोका गया और उन्हें नियमों की जानकारी दी गई। कई वाहन चालकों के चालान भी किए गए। संवाद

सौजन्या चौराहे पर हेलमेट लगाकर निकलने वाले लोगों को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी व ट्रैफिक

सौजन्या चौराहे पर हेलमेट लगाकर निकलने वाले लोगों को सम्मानित करते संस्था के पदाधिकारी व ट्रैफिक- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed