{"_id":"60563df78ebc3e8c942f13b8","slug":"reservation-list-released-more-than-200-objections-submitted-on-the-first-day-lakhimpur-news-bly4412561120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण सूची जारी, पहले दिन ही 200 से अधिक आपत्तियां जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण सूची जारी, पहले दिन ही 200 से अधिक आपत्तियां जमा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अनंतिम आरक्षण सूची जारी होने के बाद आपत्तियां जमा कराने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन शनिवार को ही डीपीआरओ, ब्लॉक कार्यालय और डीएम कार्यालय में आपत्तियां जमा कराने वालों की झड़ी लगी रही। पहले दिन 200 से ज्यादा आपत्तियां जमा हुईं। वर्ष 2015 के आधार पर जारी अनंतिम आरक्षण सूची को देखने के बाद कई उम्मीदवार चुनाव मैदान से बाहर हो गए हैं।
नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाऊपुर निवासी ओमप्रकाश ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया है कि जब से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, तब से यह सीट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए कभी आरक्षित नहीं हुई है। जबकि 3198 कुल मतदाताओं में से 50 प्रतिशत ओबीसी हैं। इसलिए इसे ओबीसी के लिए आरक्षित करने की मांग की है। निघासन ब्लॉक की ग्राम पंचायत रायपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षण के खिलाफ आपत्ति की है। उन्होंने कहा है कि कुल आबादी 1849 में से पिछड़ी जाति की आबादी 1024 है, जिसके आधार पर इसे ओबीसी के लिए आरक्षित करने की मांग की है। ऐसे ही कई अन्य ग्राम पंचायतों, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पदों के आरक्षण के खिलाफ आपत्तियां दाखिल की गई हैं। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि 23 मार्च तक कार्य दिवस और निर्धारित समय पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।