फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Republic Day celebrated with pomp, parade and tableaus enthralled

Lakhimpur Kheri News: धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, परेड और झांकियों ने मोहा मन

Sun, 28 Jan 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with pomp, parade and tableaus enthralled
पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। भीषण सर्दी और कोहरे के बावजूद जिले भर में देश का 75वां गणतंत्र धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट में हुआ, जहां डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने झंडा फहराया। पुलिस लाइंस में आयोजित परेड की मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने झंडा फरहाया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम ने अफसरों को संविधान का संकल्प दिलाया। जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हमें संविधान द्वारा दिये गए अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अपने कर्तव्य एवं दायित्वों को निष्ठापूर्ण तरीके से निभाना होगा। कार्यक्रम को एडीएम संजय सिंह, डीएसओ अंजनी सिंह, एसडीएम रेनू मिश्रा ने भी संबोधित किया। डिप्टी कलेक्टर राजीव निगम, रेनू मिश्रा, प्रतीक्षा त्रिपाठी, एसडीएम श्रद्धा सिंह समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सराहनीय कार्य के लिए इंस्पेक्टर विवेक समेत 51 पुलिसकर्मी सम्मानित
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी व एसपी गणेश प्रसाद साहा ने परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड को संबोधित करते हुए मंत्री टेनी और एसपी ने संविधान की विशेषता बताते हुए सभी को शपथ दिलाई। मार्च पास्ट व हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इसी दौरान पिछले साल मैगलगंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को रोकने पर बदमाशों की फायरिंग में घायल दीवान के गुनहगार आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर पलिया इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय को शौर्य सेवा में सिल्वर मेडल व प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। जबकि अन्य 51 पुलिसकर्मियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम कमांडर अजेन्द्र यादव क्षेत्राधिकारी पलिया, द्वितीय प्रवीण कुमार क्षेत्राधिकारी मितौली व तृतीय कमांडर उनि दिनेश मिश्रा को सम्मानित किया गया। बाद परेड विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति व साहस भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रथम स्थान लखनऊ पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान स्कॉलर वर्ल्ड को मिला। संवाद

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

पुलिस लाइन में झंडा रोहण करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह -स्रोत सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed