फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report on many including Bhira Nagar Panchayat president's husband

Lakhimpur Kheri News: भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत कई पर रिपोर्ट

Tue, 01 Oct 2024 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Report on many including Bhira Nagar Panchayat president's husband
पलियाकलां। भीरा नगर पंचायत के सुंदरनगर तांगिया निवासी एक दलित ग्रामीण ने नगर पंचायत अध्यक्ष समेत करीब आठ लोगों को नामजद करते हुए 20 अन्य अज्ञात पर टिन शेड की दीवार तोड़ने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सुंदरनगर निवासी अक्लू प्रसाद पुत्र जोखन ने पुलिस को 29 सितंबर को दी तहरीर में कहा है कि दो दिन पूर्व भीरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पति ने उनको अपने निवास पर बुलाया और घर गिराने की बात कही। ऐसा न करने पर कुछ गांव वालों को घर में भेजकर घर तुड़वाने की धमकी भी दी। मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि की शह पर गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर पहुंचकर गए और लाठी-डंडा, सब्बल आदि लेकर घर पर सीढ़ी लगाकर जबरन टिन उखाड़ दी। दीवार भी तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन

भीरा थाना प्रभारी पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नगर पंचायत अध्यक्ष पति संजय शुक्ला समेत आठ नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत 29 सितंबर को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed