{"_id":"64de68d240be5e01bd0d73e4","slug":"report-filed-on-car-driver-in-case-of-chitals-death-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-3914-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चीतल की मौत के मामले में कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चीतल की मौत के मामले में कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व से होकर गुजरने वाली गौरीफंटा-दुधवा रोड पर कार की चपेट में आकर चीतल की मौत के मामले में दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने कार चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
गौरीफंटा-पलिया रोड पर गौरीफंटा और दुधवा के बीच एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर चीतल की मौत हो गई थी। डीटीआर प्रशासन ने चीतल के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि कार चालक शराब के नशे में था और जंगल में निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करते हुए तेज रफ्तार से कार चला रहा था।
दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया दुर्घटना करने वाली कार गोला निवासी सरोज कुमार त्रिपाठी के नाम पंजीकृत है। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।