{"_id":"6772e41a4466302b680e0f62","slug":"report-filed-of-theft-of-sfp-card-from-mobile-tower-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-136212-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोबाइल टाॅवर से एसएफपी कार्ड चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोबाइल टाॅवर से एसएफपी कार्ड चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
ममरी। ग्राम मोहम्मदाबाद स्थित एयरटेल टाॅवर से एसएफपी कार्ड चोरी और नेमपुर गांव में महिला के साथ मारपीट के दो मामले दर्ज किए गए हैं।
अर्जुन नगर कॉलोनी गोला निवासी टेक्नीशियन मुकेश कुमार मिश्र ने ग्राम मोहम्मदाबाद स्थित एयरटेल टावर से छह एसएफपी कार्ड चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में मुकेश कुमार ने कहा है कि चोरों ने रात में ताले तोड़कर छह एसएफपी कार्ड चोरी कर लिए हैं। इससे क्षेत्र में नेटवर्क बाधित हो गया है।
इसके अलावा गांव नैमपुर सूरज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि गांव के ही वीरू और उसकी पत्नी कामिनी देवी ने उसकी जगह में लकड़ी और पाती लगाकर कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर उन्होंने उनकी वृद्ध माता ऊषा देवी के साथ मारपीट की। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल महिला को गोला अस्पताल भेज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद