{"_id":"61db2dffdcc3833c9f1bd8a1","slug":"report-filed-against-former-mla-sp-leader-for-holding-meeting-without-permission-lakhimpur-news-bly472044045","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक सपा नेता पर बिना अनुमति बैठक करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक सपा नेता पर बिना अनुमति बैठक करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
निघासन(लखीमपुर खीरी)। जनपद में आचार संहिता के उल्लंघन का पहला मामला सामने आया है। इसमें पूर्व विधायक व सपा नेता आरएस कुशवाहा के खिलाफ निघासन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कस्बे के गौतम बुद्ध गिरी कॉलेज में बिना अनुमति के सपा नेता बैठक कर रहे थे, जिसकी पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।
एक दिन पहले शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके बावजूद रविवार को सपा नेता आरएस कुशवाहा अपने स्कूल में कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनके साथ चुनावी बैठक कर रहे थे। यहां पर हजारों की भीड़ जुटी थी। सूचना निघासन पुलिस को किसी तरह मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बैठक को बंद कराते हुए वीडियोग्राफी कराई। साथ ही दोबारा ऐसी गलती न करने की हिदायत भी दी।
उधर, सपा नेता आरएस कुशवाहा ने बताया कि एक सप्ताह पहले कार्यक्रम का आयोजन करने की रणनीति बनी थी, लेकिन आचार संहिता लागू होने पर बैठक रद्द कर दी गई थी। फिर भी कार्यकर्ता आ गए, जिन्हें आचार संहिता लगी होने की बात कहकर वापस किया जा रहा था। बैठक नहीं हो रही थी। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार भीड़ में काफी लोग मौजूद थे।