{"_id":"6053a3ab8ebc3ec4be1bdde3","slug":"renu-became-the-first-woman-sdm-of-dhaurahra-lakhimpur-news-bly4409725169","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौरहरा की पहली महिला एसडीएम बनीं रेनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौरहरा की पहली महिला एसडीएम बनीं रेनू
विज्ञापन
धौरहरा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने लखीमपुर में अतिरिक्त एसडीएम कार्यरत रेनू को एसडीएम धौरहरा तैनात किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को तहसील पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। यहां बता दें कि पहले यहां तैनात रहे एसडीएम एस सुधाकरन की पदोन्नति एडीएम चित्रकूट के पद पर हो जाने से 16 मार्च से यह पद रिक्त हो गया था। खास यह है कि एसडीएम रेनू को धौरहरा में पहली महिला एसडीएम बनने का गौरव मिला है।
तहसील पहुंचने पर तहसीलदार अनिल कुमार यादव ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम ने बताया कि हर पीड़ित को न्याय मिले और प्रतिदिन अपने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करना और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यहां बता दें कि 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी रेनू लखनऊ की मूल निवासी हैं। मई 2020 में जिले में ट्रेनिंग के लिए उनकी पहली तैनाती हुई थी।