फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Remembering Dr. Ambedkar, the architect of the Constitution on his birth anniversary

जयंती पर संविधान के शिल्पी डॉ. आंबेडकर को किया याद

Thu, 14 Apr 2022 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Remembering Dr. Ambedkar, the architect of the Constitution on his birth anniversary
पलिया के नगला गांव में अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपाई।
आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, कहीं हुईं गोष्ठियां तो कहीं निकलीं शोभायात्राएं
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिलेभर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलक्ट्रेट व विकास भवन में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम हुए।
विकास भवन सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने अन्य अधिकारियों के संग बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन करके याद किया। इस अवसर पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है, जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने आजीवन सामाजिक सुधार के लिए कार्य किया। कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर बाबा साहब की जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल रहे। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बाबा साहब के मूर्ति का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डॉ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नगर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में साफ सफाई कर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनकी मूर्ति का माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन पर भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। आम आदमी पार्टी ने आंबेडकर जयंती संविधान रक्षा दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
मोहम्मदी। आंबेडकर मेमोरियल संस्थान के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती समारोह हर्ष और उल्लास से मनाई। ग्रामीण अंचल से बाबा साहेब के जीवन से संबंधित विभिन्न झांकियां ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सजाकर निकाली गईं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पथ संचलन निकालकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
मैगलगंज। डॉ. आंबेडकर के 131वें जन्मदिन पर अलियापुर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसे सेमरा घाट डन्डोरा ललवापुर से होते हुए मैगलगंज मैं शोभायात्रा को समापन किया गया। उचौलिया में क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। धौरहरा में डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई गई।
बिजुआ। आंबेडकर की जयंती धूमधाम से शोभायात्रा निकाल कर मनाई गई तथा अंबेडकर पार्कों में सजावट की गई। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का शरबत पिलाकर स्वागत किया। तिकुनियां के ग्राम सुथना बरसोला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जंगबहादुरगंज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनके अनुयाइयों ने रैली निकाली।
ममरी। ब्लॉक कुंभी और बांकेगंज क्षेत्र के कई स्थानों पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती काफी धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाई गई।
पलियाकलां। पलिया इलाके में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। पलिया बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने जयंती पर उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं भाजपा के मां शारदा मंडल द्वारा भी जयंती मनाई गई।

निघासन। आंबेडकर जयंती पर यहां पर गाजे- बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोग हाथों में झंडा आदि लेकर रंग-गुलाल खेलते हुए कई स्थानों से जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed