{"_id":"5e0f836d8ebc3e87f846e581","slug":"religion-lakhimpur-news-bly3904728150","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाश उत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाश उत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों की संख्या में शामिल हुई सिख संगत, गतका पार्टी ने दिखाए करतब
पलियाकलां। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा स्टेशन रोड, भीरा रोड, बाईपास रोड, संपूर्णानगर रोड होते हुए चमन चौराहा से वापस गुरुद्वारे पर आकर समाप्त हुई। सुरक्षा की दृष्टि से काफी पुलिस बल तैनात रहा।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सबसे आगे सेवादार पानी का छिड़काव व झाड़ू लगाकर रास्ते को साफ कर रहे थे और उनके पीछे पंच प्यारे तथा लोग कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसके अलावा बलदेव वैदिक के एनसीसी कैडटों और गुरुनानक स्कूल की छात्राओं ने भी कीर्तन में भाग लिया। जगह-जगह पंडाल लगाकर सेवादारों ने बिस्किट, चाय, कॉफी आदि बांटा। इस दौरान एसडीएम पूजा यादव, सीओ राकेश कुमार नायक, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला सहित पुलिस बल तैनात रहा।
एसडीएम व सीओ ने की सेवा
एसडीएम पूजा यादव, सीओ राकेश कुमार नायक ने भी सेवादारों की भांति चौकी तिराहे पर शोभायात्रा के पहुंचने पर झाडू लगाकर सेवा की।